विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2021

उर्वशी रौतेला ने दिखाया अपना 'देसी' अंदाज, ओणम पर शेयर किया क्लासिकल डांस का यह खूबसूरत Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शानदार डांस वीडियो पोस्ट किया है और इसके जरिए उन्होंने फैन्स को ओणम की बधाई दी है.

उर्वशी रौतेला ने दिखाया अपना 'देसी' अंदाज, ओणम पर शेयर किया क्लासिकल डांस का यह खूबसूरत Video
ओणम पर उर्वशी रौतेला ने शेयर किया क्लासिकल डांस का वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक शानदार डांस वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो में उर्वशी ब्लू कलर के लहंगे में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस लहंगे में उर्वशी का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. उर्वशी अक्सर अपने जिम वर्क आउट या ग्लैमरस फोटो पोस्ट करती हैं, लेकिन इस वीडियो में वे बिल्कुल क्लासिक इंडियन लुक में दिखाई दे रही हैं, जिसे उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. 

उर्वशी रौतेला ने फैंस को दी ओणम की बधाई 

उर्वशी रौतेला ने अपने इस पोस्ट के जरिए फैंस को ओणम की बधाई दी है और अपने पोस्ट में लिखा है, "ओणम के इस पवित्र मौके पर आप पर सौभाग्य, समृद्धि और खुशियों की बरसात हो". उर्वशी के इस डांस वीडियो को कुछ घंटों में ही 72 हजार से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं. साथ ही वे कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

किसने तोड़ा उर्वशी का दिल? 

उर्वशी ने हाल ही में एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने खुद को अड्रेस करते हुए लिखा था कि तुम बेहद खास हो और वो तुम्हे समझने के काबिल नहीं है. प्यार का असल मतलब भूल जाना ही है. इस पोस्ट के बाद उर्वशी के फैंस सोच में पड़ गए थे कि आखिर उनका दिल किसने तोड़ दिया है. 

उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा स्क्रीन शेयर करेंगे, जो इस सीरीज में लीड रोल में हैं. इसके अलावा उर्वशी बहुत जल्द ही तमिल डेब्यू भी करने जा रही हैं, जिसके बारे में वे अपने एक दूसरे इंस्टा पोस्ट में बता चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Classical Dance, Urvashi Rautela Dance Video, Urvash Rautela Viral Dance Video, Urvashi Rautela Gym Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com