विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2020

Urvashi Rautela कंबल में फरमा रही थीं आराम, तभी यूं दिये क्यूट एक्सप्रेशंस- Video हुआ Viral

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का एक क्यूट वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह कंबल में रहकर क्यूट एक्सप्रेशंस देती दिखाई दे रही हैं.

Urvashi Rautela कंबल में फरमा रही थीं आराम, तभी यूं दिये क्यूट एक्सप्रेशंस- Video हुआ Viral
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने कंबल में आराम फरमाते हुए दिए जबरदस्त एक्सप्रेशंस
  • उर्वशी रौतेला ने कंबल में आराम फरमाते हुए दिए जबरदस्त एक्सप्रेशंस
  • एक्ट्रेस की क्यूटनेस ने खींचा लोगों का ध्यान
  • उर्वशी रौतेला का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई हैं. एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल के लिए भी खूब जानी जाती हैं. वह अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. उर्वशी रौतेला का एक क्यूट वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह कंबल में रहकर क्यूट एक्सप्रेशंस देती दिखाई दे रही हैं. उर्वशी रौतेला ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज काफी प्यारा लग रहा है. उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफ खूब कर रहे हैं. 

A post shared by URVASHI RAUTELA ????????Actor???????? (@urvashirautela) on

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने वीडियो में कंबल में आराम फरमाती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कुराती हैं और क्यूट एक्सप्रेशंस देती हैं, जिसमें उनका अंदाज भी काफी जबरदस्त लगता है. बात दें कि उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइल एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं और वह अकसर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में भी बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कई बार वर्काउट और योग वीडियो व फोटो शेयर कर फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं. उनकी योग से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की फिल्म वर्जिन भानुप्रिया रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी के साथ मुख्य भूमिका अदा की है. लॉकडाउन से पहले उर्वशी रौतेला का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ था. इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था. इससे पहले उर्वशी रौतेला फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डी'क्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में दिखाई दिये थे. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Video, Urvashi Rautela Instagram, Urvashi Rautela Cute Video, Urvashi Rautela In Blanket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height