विज्ञापन

UK07 Rider की हालत कैसी है? देखें आत्महत्या की कोशिश के 12 दिन बाद कौन कर रहा अनुराग डोभाल की देखभाल

अनुराग डोभाल पिछले काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हेल्थ को लेकर दोस्त छोटा दलाल लगातार अपडेट दे रहे हैं हाल में उन्होंने यूट्यूबर के साथ एक स्पेशल वीडियो शेयर किया.

UK07 Rider की हालत कैसी है? देखें आत्महत्या की कोशिश के 12 दिन बाद कौन कर रहा अनुराग डोभाल की देखभाल
अनुराग डोभाल की हालत अब कैसी है?
Social Media
नई दिल्ली:

यूट्यूब पर UK07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल खूब सुर्खियों में रहे हैं. पहले उन्होंने 2 घंटे से ज्यादा लंबा एक व्लॉग बनाकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई सनसनी आरोप लगाए. अनुराग के मुताबिक उनके घरवालों ने कभी उनका साथ नहीं दिया. वे उनकी शादी से भी इतने नाराज थे कि उसमें शामिल तक नहीं हुए थे. अनुराग ने बताया कि उनकी शादी में घर से कोई शामिल नहीं हुआ था. उन्होंने अकेले ही पूरी जिम्मेदारी सम्भाली थी. इसी तरह की तमाम बातों के बाद अनुराग ने एक लाइव स्ट्रीम के दौरान खुदकुशी करने की कोशिश की. 

एक्सिडेंट के बाद पहुंचे अस्पताल

अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान अपनी गाड़ी डिवाइडर पर ठोक दी. इस एक्सिडेंट में अनुराग बुरी तरह घायल हुए. इसके बाद से अभी तक वे अस्पताल में ही हैं. एक्सिडेंट के बाद कहा जाने लगा कि अनुराग अकेले हैं और कोई उनके साथ नहीं है. इस पर उनके मैनेजर ने साफ किया था कि अनुराग के दोस्त और उनकी पत्नी उनके साथ ही हैं. 

अनुराग के दोस्तों में छोटा दलाल भी शामिल हैं. वे भी अनुराग की तरह ही कंटेंट क्रिएटर हैं. वे लगाातार यूट्यूबर से मिलते रहते हैं और लगातार वीडियो भी शेयर करते हैं. हाल में छोटा दलाल ने एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वो अनुराग डोभाल के बाल बनाते दिख रहे थे. इस वीडियो में अनुराग अस्पताल के कमरे से बाहर एक स्ट्रेचर पर आंखें बंद किए लेटे दिख रहे हैं और उनके दोस्त बाल संवार रहे हैं. केवल एक वीडियो नहीं छोटा दलाल ने उनके साथ मुलाकात के कई वीडियो शेयर किए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com