डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते हैं और कई ऐसे होते हैं जो यूनीक होने की वजह से छा जाते हैं. फिर बॉलीवुड के गाने हों तो उन पर डांस भी देखते ही बनता है. फिर यह गाना ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया हो तो सोने पर सुहागा. क्यों सही कहा ना? बिल्कुल कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है सोशल मीडिया पर मौजूद एक वीडियो में. खास बात यह है कि जब डांस करने के लिए कोई ऐसी जगह ना मिले जहां हाथ दिखाए जा सकें तो फिर क्या करें. उसका जवाब इस वीडियो में है. ये लड़कियां छत पर ऐश्वर्या राय की फिल्म 'गुरु' के गाने 'बरसो रे' पर डांस कर रही है. इस तरह उन्होंने दिखा दिया है कि टैलेंट किसी स्टूडियो या शानदार सेट का मोहताज नहीं है.
इन लड़कियों का डांस करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. दोनों गुरु फिल्म के गाने पर डांस कर रही हैं. जिसके बोल हैं बरसो रे मेघा मेघा. हालांकि जितना वीडियो शेयर किया गया है. गाना शेयर करते हुए इंस्टाग्राम हैंडल ने ये इस वीडियो भूरे और ग्रे रंग के सूट में दो लड़कियां झूमती और लहराती हई डांस करती नजर आ रही हैं. इनका डांस देखकर यूजर्स हार्ट का इमोजी बनाकर दोनों की तारीफ कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुरु फिल्म के इस गाने को ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया है. खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया ये गाना बेहद ही खूबसूरत है. जिसमें ऐश्वर्या राय भी खूब शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस गाने में सुरों को एक धुन में पिरोया है दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान ने. और आवाज से सजाया है श्रेया घोषाल ने. जिनकी मधुर आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं. गुरु फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ अभिषेक बच्चन भी थे और फिल्म को मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था. गुरु का बजट लगभग 22 करोड़ रुपये था और इसने 83 करोड़ रुपये की कमाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं