विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2023

'बच्चों में अच्छे जीन्स और लुक्स आएंगे', अक्षय से शादी करने की ट्विंकल ने बताई वजह तो एक्टर ने किया मजेदार कमेंट

ट्विंकल खन्ना ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में ट्विंकल ने अपने पति अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने उन्हें बेस्ट पिता का टैग भी दिया है. साथ ही ट्विंकल ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने अक्षय कुमार से शादी की.

'बच्चों में अच्छे जीन्स और लुक्स आएंगे', अक्षय से शादी करने की ट्विंकल ने बताई वजह तो एक्टर ने किया मजेदार कमेंट
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय के लिए लिखा पोस्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपने बेबाक नेचर के लिए जानी जाती हैं. ट्विंकल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और अक्सर अपने चाहने वालों के लिए नए-नए पोस्ट साझा करती हैं. आज फादर्स डे है और इस खास दिन पर ट्विंकल ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में ट्विंकल ने अपने पति अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने उन्हें बेस्ट पिता का टैग भी दिया है. साथ ही ट्विंकल ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने अक्षय कुमार से शादी की. क्या है ट्विंकल खन्ना का पोस्ट चलिए आपको बताते हैं. 

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के साथ अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "अक्षय कुमार से शादी करने की एक वजह यह भी थी कि मुझे पता था कि वे एक अच्छे पिता होंगे क्योंकि मैंने उन्हें अपने परिवार के साथ डील करते हुए देखा है. दूसरी वजह ये थी कि मुझे उम्मीद थी कि मेरे बच्चों में कुछ अच्छे जीन्स आएंगे. और जब मैं उसे उसके फिफ्टीज में देखती हूं तो मुझे गर्व महसूस होता है कि बच्चों में उनके आधे भी जीन्स आए हैं. हैप्पी फादर्स डे उस शख्स को जो खुद से पहले हमेशा अपने परिवार को रखता है". ट्विंकल खन्ना के इस प्यार भरे पोस्ट का जवाब भी अक्षय कुमार ने अपने अंदाज में दिया. 

ट्विंकल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है , "इसके लिए ढेर सारा प्यार टीना. चूंकि तुमने लुक्स के लिए जेनेटिक डिपार्टमेंट को श्रेय दे दिया, मैं विश्वास रखता हूं कि बच्चों में समझदारी और दिमाग का डिपार्टमेंट तुम्हारा है. उन्हें ढेर सारी किताब पढ़ाओ". अक्षय और ट्विंकल के बीच की ये बातचीत यूजर्स को भी खूब पसंद आ रही है. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, "बॉलीवुड का बेस्ट पेयर". 

ये भी देखें: शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र के पोते करण देओल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Twinkle Khanna, Akshay Kumar Twinkle Khanna, Twinkle Khanna Instagram, Twinkle Khanna News, Twinkle Khanna Post, Twinkle Khanna Post On Fathers Day, Twinkle Khanna Akshay Kumar Marriage, Reson Twinkle Khanna  married Akshay Kumar, Twinkle Khanna Career, Twinkle Khanna Movies, Akshay Kumar News, Akshay Kumar Upcoming Movie, Akshay Twinkle Children, Akshay Kumar Son, Akshay Kumar Daughter, Twinkle Khanna Funny Post 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com