विज्ञापन

'टॉक्सिक' की OTT और सैटेलाइट डील ने मचाया तहलका, रिलीज के दूसरे दिन ही आया यश की मूवी पर बड़ा अपडेट

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की कथित OTT और सैटेलाइट डील ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाकर रख दिया है. जानिए ZEE5 से हुई डील, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और स्टारकास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी.

'टॉक्सिक' की OTT और सैटेलाइट डील ने मचाया तहलका, रिलीज के दूसरे दिन ही आया यश की मूवी पर बड़ा अपडेट
Toxic की कथित OTT और सैटेलाइट डील को लेकर अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' थिएटरों में रिलीज होने के महज दो दिन बाद ही गैर-थिएटरिकल बिजनेस की वजह से सुर्खियों में आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 ने फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट अधिकार सभी भाषाओं में करीब 235 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं. हालांकि ऑफिशली इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन सोशल मीडिया पर ये आंकड़े काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं.

ओटीटी रिलीज, टॉक्सिक की स्टारकास्ट और कहानी

'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. गीतू मोहनदास निर्देशित इस एक्शन-क्राइम ड्रामा में यश लीड रोल में हैं. कहानी 1940 से 1970 के दशक के गोवा में सेट है, जहां पुर्तगाली शासन के पतन और अपराध सिंडिकेट के उदय के बीच हिंसा, सत्ता, परिवार और बदले की कहानी बुनी गई है. फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वासंत और अक्षय ओबेराय शामिल हैं. फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है और रनटाइम करीब 3 घंटे 14 मिनट है.

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार ZEE5 ने सभी भाषाओ, कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी के डिजिटल तथा सैटेलाइट राइट्स एक ही पैकेज में हासिल किए हैं. पहले नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसी प्लेटफॉर्म्स की दिलचस्पी की भी खबरें थीं, लेकिन आखिर में ZEE5 का नाम उभरकर सामने आया है. निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस और यश की टीम ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और टॉक्सिक बजट

टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन भारत में करीब 101 करोड़ रुपये नेट कमाए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 150 करोड़ रुपये तक पहुंचा. हिंदी वर्जन ने सबसे बड़ा योगदान दिया. दूसरे दिन कलेक्शन में तेज गिरावट दर्ज की गई. इस तरह फिल्म के दूसरे दिन 50 करोड़ रुपये कलेक्शन की बात कही जा रही है. अगर बजट की बात करें तो यो इसे 500 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है.

Toxic Movie: टॉक्सिक बनी टॉर्चर, जानें कैसी है यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मणि की मूवी

ओटीटी रिलीज की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है. बड़े बजट की फिल्मों को आम तौर पर 4 से 8 हफ्ते का थिएटरिकल विंडो दिया जाता है. अगर आठ हफ्ते की विंडो लागू होती है तो 'टॉक्सिक' अक्टूबर 2026 के अंत में, संभवतः दशहरा वीकेंड के आसपास पर स्ट्रीम हो सकती है. बेशक ओटीटी रिलीज में अभी टाइम है, उससे पहले यश के फैन्स फिल्म का सिनेमाघरों में लुत्फ ले सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic, Yash, OTT, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com