विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2023

खेसारी लाल, निरहुआ और पवन सिंह ला रहे हैं एक्शन से लेकर रोमांस का घमासान, इन टॉप 5 फिल्मों का है इंतजार

Top 5 Upcoming Bhojpuri Movies: भोजपुरी सिनेमा 2023 में जोरदार रहने वाला है. निरहुआ, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और पवन सिंह जैसे सितारे एक्शन और रोमांस से भरपूर मसाला फिल्में लेकर आ रहे हैं.

खेसारी लाल, निरहुआ और पवन सिंह ला रहे हैं एक्शन से लेकर रोमांस का घमासान, इन टॉप 5 फिल्मों का है इंतजार
भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर 2023 में यह फिल्में मचाएंगी धमाल
नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है, ऐसे में रिजनल सिनेमा के लिए बड़ा स्कोप नजर आता है. भोजपुरी की फिल्म इंडस्ट्री भले ही छोटी हो और यहां की फिल्मों का बजट बॉलीवुड फिल्मों से काफी कम हो लेकर पॉपुलैरिटी के मामले में इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार बॉलीवुड वालों को टक्कर देते हैं. 2023 भोजपुरी सिनेमा के लिए काफी धमाकेदार माना जा रहा है. इस साल भोजपुरी के बड़े सितारों की कई बड़ी बजट फिल्में थिएटर्स में रिलीज को तैयार हैं. आइए इन फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

माई: द प्राइड ऑफ भोजपुरी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'माई: द प्राइड ऑफ भोजपुरी' भी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

संघर्ष 2

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की फिल्मों का उनके फैंस को काफी इंतजार रहता है. इस साल खेसारी लाल यादव की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संघर्ष 2' रिलीज होने जा रही

डार्लिंग

भोजपुरी फिल्म की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फिल्म 'डार्लिंग' इस साल वैलेंटाइंस डे पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ एक्टर राहुल शर्मा नजर आएंगे.

विवाह 3

भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू और आम्रपाली दुबे की फिल्म विवाह 3 भी इस साल रिलीज होगी. हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आया है.

 दाग: एगो लांछन

आम्रपाली दूबे ने हाल में अपनी इस फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में आम्रपाली के साथ रितेश पांडे, विक्रांत सिंह और रक्षा गुप्ता नजर आएंगी. फिल्म इसी साल रिलीज होगी, हालांकि डेट्स अभी फाइनल नहीं हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Movies Going To Release In 2023, Bhojpuri Stars, भोजपुरी फिल्में 2023, Bhojpuri Movies 2023, Bhojpuri Films 2023, Pawan Singh, Khesari Lal Yadav, Amrapali Dubey, Bhojpuri 2023, Nirahua, Pradeep Pandey Chintu, Top 5 Upcoming Bhojpuri Movies Of 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com