विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2022

टीना अंबानी ने बेटे अनमोल और कृषा की शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की, बच्चन फैमिली भी आई नजर

अनमोल और कृषा शाह की शादी के महीनों बाद टीना अंबानी ने आज अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शादी की कुछ अनदेखी फोटो शेयर की है. एक फोटो में बच्चन परिवार भी नजर आई.

टीना अंबानी ने बेटे अनमोल और कृषा की शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की, बच्चन फैमिली भी आई नजर
टीना अंबानी के बेटे अनमोल की शादी में बच्चन फैमिली
नई दिल्ली:

अनमोल और कृषा शाह की शादी के महीनों बाद टीना अंबानी ने आज अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शादी की कुछ अनदेखी फोटो शेयर की है. एक फोटो में बच्चन परिवार भी नजर आई. अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन नंदा, पोती नव्या नवेली नंदा, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटे अभिषेक और पोती आराध्या के साथ हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या पिंक कलर में ट्विनिंग करती नजर आईं. नीता अंबानी ने पोस्ट को कैप्शन दिया है, "दोस्तों और परिवार के आशीर्वाद के साथ."

उद्योगपति अनिल अंबानी और पत्नी टीना के बेटे अनमोल अंबानी की पिछले महीने शादी हुई थी.  श्वेता बच्चन नंदा ने पिछले महीने शादी की कुछ फोटो शेयर की थी.  टीना अंबानी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके शादी कि कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपनी बहनों के साथ नजर आ रही थीं. 

वहीं इससे पहले शादी की फोटो शेयर करते हुए टीना अंबानी ने शादी की फोटो शेयर करते हुए नई दुल्हन के लिए नोट लिखा था,  जो काफी वायरल हुआ. नोट में नीता अंबानी ने लिखा है-  बेटी का स्वागत है. आपके घर में आने से रौनक बढ़ गई है.अनमोल की ज़िंदगी की शुरुआत एक नई ऊर्जा के साथ हो गई है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tina Ambani, Tina Ambani Age, Tina Ambani Brother-In-Law, Tina Ambani Family Album, Tina Ambani Family Photo, Tina Ambani Instagram, Tina Ambani Latest Photo, Tina Ambani Movies, Tina Ambani Photo, Tina Ambani Post, Tina Ambani Post On Dhirubhai Aambani Death Anniversary, Tina Ambani Mother-In-Law, Tina Ambani Post Viral, Tina Ambani Property, Tina Ambani Daughter In Law, Tina Ambani Net Worth, Tina Ambani Marriage Anniversary, Tina Ambani Photos, Tina Ambani Family Photos, Tina Ambani Family Pic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com