सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे संजय दत्त ने 1981 में फिल्म रॉकी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. संजय दत्त हमेशा से ही इंडस्ट्री में अपनी लव स्टोरीज और अफेयर के लिए जाने जाते रहे हैं. पहली फिल्म की रिलीज के बाद उनका नाम अपनी को-स्टार टीना मुनीम के साथ जुड़ा जिन्होंने बाद में इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी से शादी की और टीना अंबानी बन गईं. संजय दत्त का नाम माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेसेज के साथ भी जुड़ा. हाल में एक्ट्रेस सायरा बानो ने संजू बाबा के एक सीक्रेट का खुलासा किया.
सायरा बानू ने संजू बाबा के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड स्टार के बारे में एक बात का खुलासा किया था. उन्होंने संजय दत्त की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "संजय दत्त हमेशा मेरे लिए परिवार की तरह रहे हैं. मेरा पूरा परिवार, अम्माजी से लेकर आपाजी, साहब और मेरे लिए, हमने उन्हें एक छोटे बच्चे से लेकर आज के सेलेब्रिटी के रूप में बढ़ते हुए देखा है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
"मुझे अभी भी याद है जब नरगिस आपा हमारे घर किसी समारोह में आती थीं, और वह उनके साथ जाता था. यह प्यारा सा गुड लुकिंग बच्चा. नरगिस जी तब उससे हाथ मिलाती थीं और कहती थीं, 'चलो, सायरा जी को बोलो तुम क्या बोलते हो मुझे?' और फिर संजू मेरी तरफ देखते और एक प्यारी सी आवाज में कहते, 'मैं शैला बानो से शादी करूंगा'. हाहाहा, कितना प्यारा! मुझे लगता है कि शर्मिला टैगोर और मैं संजू के सबसे पसंदीदा थे. 'कई हाथों से काम आसान हो जाता है', और हम सभी ने उनकी यात्रा का हिस्सा बनने का लुत्फ उठाया है. वह मेरे दिल में एक खास जगह रखते हैं."
1988 में संजय दत्त ने ऋचा शर्मा से शादी की, जिनकी बाद में 1996 में ब्रेन ट्यूमर से मृत्यु हो गई. इस शादी से संजय दत्त की एक बेटी हुई जिसका नाम त्रिशाला दत्त है. इसके बाद संजय दत्त ने 1998 में मॉडल रिया पिल्लई से दोबारा शादी की. हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और 2008 में तलाक हो गया. दत्त ने उसी साल तीसरी बार दोबारा शादी मान्यता से की, जिनका असली नाम दिलनवाज शेख है. 2010 में, इस कपल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, एक बेटा जिसका नाम शाहरान और एक बेटी जिसका नाम इकरा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं