Who Is This Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्टार देव आनंद ने कई एक्ट्रेस को सिल्वर स्क्रीन पर लॉन्च किया है. देव आनंद खुद तो स्टार थे ही और जिन-जिन एक्ट्रेस और एक्टर्स को उन्होंने फिल्मों में लॉन्च किया, वो भी किसी स्टार से कम नहीं रहे हैं. देव आनंद के लॉन्चिंग स्टार्स में एक नाम उस एक्ट्रेस का भी है, जो देश के सबसे अमीर घराने में से एक की बहू हैं. इस एक्ट्रेस ने साल 1975 में इंटरनेशनल टीन प्रिसेंस कॉन्टेस्ट में भाग लिया था. यहां इस एक्ट्रेस ने मिस बिकिनी और मिस फोटोजेनिक का अवार्ड जीता था. इसके बाद देव आनंद ने इस एक्ट्रेस को साल 1978 में अपनी एक फिल्म देश-परदेस के लिए साइन कर लिया था. देव आनंद को इस एक्ट्रेस को मनाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.
कौन है ये हसीना?
मिस फोटोजेनिक का अवार्ड जीतने के बाद यह एक्ट्रेस पेरिस जाकर फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहती थी, लेकिन इससे पहले देव आनंद ने इस एक्ट्रेस को अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया. यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीना मुनीम हैं, जो अंबानी घराने के परिवार की बहू है. टीना की 9 बहनें और 1 भाई है. टीना सबसे छोटी हैं. टीना ने डेब्यू फिल्म के बाद कई फिल्मों में काम किया और शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया. टीना ने अपने 13 साल के छोटे फिल्मी करियर में कर्ज, रॉकी, और सौतन जैसी हिट फिल्मों में काम किया. टीना को आखिरी बार साल 1991 में आई फिल्म जिगरवाला में देखा गया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
क्यों छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री?
बता दें, टीना अपनी खूबसूरती के चलते देशभर में मशहूर थीं. वहीं, 1986 में एक वेडिंग फंक्शन में टीना की मुलाकात अनिल अंबानी से हुई थी. टीना अपनी पहली मुलाकात तक भी रिलायंस इंडस्ट्री के बारे में नहीं जानती थी. टीना को पहली ही मुलाकात में अनिल भा गये थे, लेकिन अनिल के घरवाले टीना के एक्ट्रेस होने के चलते इस रिश्ते के खिलाफ थे. अनिल ने टीना से दूरी बना ली, जिससे एक्ट्रेस को बड़ा धक्का लगा. वहीं, 1989 में अमेरिका में एक भूकंप आया था और उस वक्त टीना वहीं थीं. अनिल ने फोन कर टीना का हाल-चाल लिया. फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गई और 1991 में दोनों की शादी हो गई. शादी के बाद टीना ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं