अभिनेत्री तिलोतमा शोम इन दिनों फिल्म इक्का में अपने रोल के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. उन्होंने फिल्म में अपना रोल मिलने को लेकर मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया,"जब सिड ने मुझे कॉल किया और उन्होंने कहा कि यह सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ एक फिल्म है, तो मैंने अपने फोन को देखा कि कुछ गड़बड़ तो नहीं है. मुझे लगा कि प्रैंक कॉल होगा, क्योंकि नेटफ्लिक्स से कॉल नहीं आया था, सिड ने डायरेक्ट किया था. तो मुझे लगा जरूर कोई दोस्त होगा, जोक मार रहा है. पर देन इट वाज रियल. मैंने कभी कोई वकील (lawyer) का रोल नहीं निभाया है. यह पहला मौका था और मेरे लिए यह कुछ नया था. 'दामिनी' देखी थी हमने.
यह भी पढ़ें- 'इक्का ट्रेलर' इवेंट में फटे जूतों में दिखे सनी दओल! वायरल Video देख फैंस के आए यूं रिएक्शन
'दामिनी' की उस लाइन का कोई संदर्भ होना और ऐसी बहुत सी चीजें जो मेरे लिए बहुत नई हैं. पर मैं नेटफ्लिक्स की सच में बहुत शुक्रगुजार हूं कि मेरे जैसे एक एक्टर के लिए, जो इस शहर में किसी को भी जाने बिना आई थी. और कास्टिंग डायरेक्टर्स ने दुनिया को एक्टर्स और स्टार्स के बीच बांट रखा है. उस तरह के बहुत ही ध्रुवीकृत (polar) माहौल में नेटफ्लिक्स ने मुझे एक घर दिया, उन एक्टर्स के साथ काम करने का मौका दिया जो पूरी तरह से अलग हैं. फिर उन रेखाओं को मिटाने का काम किया जो हमें बांटती हैं और हमें बक्शों में रखती हैं.
यह वास्तव में एक बहुत ही अच्छा एहसास है कि मेरे जीवनकाल में मैं एक ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकी जो इतनी स्वागत करने वाली थी. और निश्चित रूप से मैं थोड़ी नर्वस थी कि सनी सर के साथ मेरे बहुत सारे सीन्स हैं, अब क्या होगा अगर वो मुझे पसंद नहीं करेंगे या यू नो वो मेरी आंखों में नहीं देखना चाहेंगे. मुझे नहीं पता कि ये बड़े स्टार्स कैसे करते हैं. तो मैं तो उन्हें हेलो भी नहीं कहना चाहती थी. जब वो अंदर आए, मैं बैठी थी. मैंने सोचा कि चुपचाप बैठे रहो और जब एक्शन बोलेंगे तब काम करेंगे, हाय-हेलो बोलने की कोई जरूरत नहीं है. मतलब वो चिढ़ जाएंगे, कुछ और हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर हुंकार, चौथे दिन जबरदस्त कमाई
और फिर सिड ने जोर दिया कि मैं जाऊं. मैंने उनकी आंखों में देखा और अगर आपने कभी किसी गाय की आंखें देखी हों, वो बहुत दयालु होती हैं. और मुझे सच में ऐसा लगा कि माई गॉड, उनकी आंखें वाकई बहुत दयालु हैं. मैं बाकी सब कुछ भूल गई. ला है।"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं