विज्ञापन

इक्का की स्क्रीनिंग पर चमचमाते सफेद जूतों में पहुंचे सनी देओल, व्हाइट स्नीकर्स में दिखा गजब का स्वैग

धर्मेंद्र के निधन के बाद, सनी देओल पहली बार अपने बेटों करण और राजवीर के साथ 'इक्का' की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखे. जहां इस बार उनके व्हाइट शूज ने सभी का ध्यान खींच लिया.

इक्का की स्क्रीनिंग पर चमचमाते सफेद जूतों में पहुंचे सनी देओल, व्हाइट स्नीकर्स में दिखा गजब का स्वैग
Sunny Deol Spotted Ikka Special Screening
instagram

पापा धर्मेंद्र को खोने के बाद  सनी देओल कुछ दिनों तक खामोश हो गए थे. लेकिन कहते हैं ना, जिंदगी रुकती नहीं. सनी पाजी ने भी इसी फलसफे को अपनाते हुए पिता के साथ बिताई हसीन यादों को दिल में सहेजा और फिर से काम में जुट गए. इसी बीच  बॉलीवुड के तारा की नेटफ्लिक्स को  उनकी डेब्यू फिल्म  इक्का की स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखा गया.

खास बात ये रही कि इस दौरान उनके साथ दोनों बेटे करण और राजवीर देओल भी मौजूद थे. तीनों ने साथ में पोज दिए जिसमें दोनों बेटों की पापा के साथ फैमिली बॉन्डिंग साफ नजर आई. लेकिन  इस बार फैंस और पैप्स की नजरें सनी पाजी के जूतों पर टिक गईं. और उन्हें इक्का के ट्रेलर का टाइम याद आ गया.

इक्का के ट्रेलर पर फटे जूते की वजह से हुए थे ट्रोल

दरअसल, पिछली बार इक्का के ट्रेलर लॉन्च पर सनी फटे हुए जूते पहनकर पहुंच गए थे. एड़ी के पास से जूता फटा हुआ था और फोटो वायरल हो गई थी. जिसपर फैंस ने खूब सवाल किए थे. वहीं  इस बार फिल्म की सक्रिनिंग पर सनी व्हाइट शाइनी जूतों में एकदम डैशिंग लगे. स्टाइल भी वही पुराना, एटिट्यूड भी वही तारा वाला.

गदर 2' के बाद ओटीटी पर कर रहे डेब्यू

बता दें कि बड़े पर्दे पर 'गदर 2' में तारा सिंह बनकर धमाल मचाने के बाद अब सनी पाजी ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी फिल्म  इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ 'धुरंधर' फेम अक्षय खन्ना भी अहम रोल में नजर आएंगे.

ईमानदारी और फर्ज के बीच की कहानी है एक्का

सनी देओल की फिल्म इक्का की कहानी उनके किरदार के इर्दगिर्द रची गई है. फिल्म में सनी एक वकील के किरदार में हैं जो अपनी ईमानदारी और सच का साथ देने के लिए मशहूर है।. लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे एक मर्डरर का साथ देना होता है और केस जीतने लिए हर मुमकिन कोशिश करनी होती है. इस मर्डरर का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है. इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में अक्षय खन्ना और सनी देओल के बीच एक पुरानी दुश्मनी भी दिखाई जाती है.

यह भी पढ़ें: 'इक्का' की स्क्रीनिंग पर क्लीन-शेव दिखे सनी देओल, फैंस बोले- रामायण के लिए 'हनुमान जी' की तैयारी जोरों पर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra Deol, Sunny Deol, Ikka Movie, Ikka On Netflix, Sunny Akshay Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com