विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2020

कृष्णा श्रॉफ ने मम्मी आयशा श्रॉफ के साथ जिम में जमकर की कसरत, बताएं बेस्ट कौन- देखें Video

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और मम्मी आयशा श्रॉफ जिम में जबरदस्त अंदाज में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो देख उड़ जाएंगे होश.

कृष्णा श्रॉफ ने मम्मी आयशा श्रॉफ के साथ जिम में जमकर की कसरत, बताएं बेस्ट कौन- देखें Video
कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने शेयर किया जिम वीडियो
  • कृष्णा श्रॉफ ने शेयर किया जिम वीडियो
  • मां के साथ जिम में मुकाबला करती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मॉम आयशा श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. इन वीडियो में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) और मम्मी आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) जिम में जबरदस्त अंदाज में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. इन वीडियो को देखकर कुछ ऐसा भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम के अंदर मम्मी और बेटी में मुकाबला हो रहा है. वीडियो में कृष्णा अपनी मम्मी आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) के साथ बेंच प्रेस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फैन्स के साथ शेयर किया है. फैन्स मां-बेटी के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं.

सलमान खान को सेल्फी ले रहे फैन का फोन छीनना पड़ा महंगा, NSUI ने गोवा में एंट्री पर की बैन की मांग

कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) और आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) के इस जिम वीडियो पर फैन्स दोनों मां-बेटी की फिटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं. कृष्णा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अपनी सुपरमॉम के साथ जिम में ट्विनिंग. मेरे दिन की सबसे अच्छी शुरुआत. ऐसी मां पाकर में खुद को धन्य समझती हूं." आयशा ने कृष्णा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "मेरी बेबी."

फोटोग्राफर्स को गच्चा देकर भाग खड़े हुए अक्षय कुमार, देखें मजेदार Video

बता दें, कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) यूं तो एक्टिंग से काफी दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कृष्णा श्रॉफ के फोटो हों या वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं. एक बार फिर कृष्णा श्रॉफ अपने वीडियो से फैन्स के दिलों पर राज कर रही हैं. हाल ही में कृष्णा ने 21 जनवरी को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, इस दौरान उनको भाई टाइगर श्रॉफ ने बेहद ही मेजदार तरीके से विश किया था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishna Shroff, Ayesha Shroff, Krishna And Ayesh Gym Video, Krishna Shroff Instagram, Tiger Shroff, Jackie Shroff, Krishna Shroff Video Viral, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com