विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2020

टाइगर श्रॉफ ने गाया गाना, फिदा हो गईं बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइनें, अर्जुन कपूर बोले- बेटे तुम क्या...देखें Video

बॉलीवुड सेलेब्स ने घर में कैद रहने के बावजूद मनोरंजन का एक अलग ही तरीका ढूंढ लिया है. हाल ही में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टाइगर गाना गाते नजर आ रहे हैं.

टाइगर श्रॉफ ने गाया गाना, फिदा हो गईं बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइनें, अर्जुन कपूर बोले- बेटे तुम क्या...देखें Video
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का वीडियो हुआ वायरल
  • टाइगर श्रॉफ का वीडियो हुआ वायरल
  • टाइगर ने बाथरूम में गाया गाना
  • अर्जुन कपूर ने किया ये कमेंट
नई दिल्ली:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का कर्फ्यू लग गया है. यह आदेश पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 24 मार्च को रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में दिया था. कोरोनावायरस (Covid 19) के डर से जनता के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी अपने घरों में कैद हैं और अपने घर से लोग इस खतरनाक कोरोनावायरस से कड़ी जंग लड़ रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने घर में कैद रहने के बावजूद मनोरंजन का एक अलग ही तरीका ढूंढ लिया है. हाल ही में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टाइगर, अनन्या पांडे (Ananya Panday) का चैलेंज स्वीकार करते हुए अंताक्षरी के लिए गाना गा रहे हैं. 


टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इस वीडियो में 'सब तेरा' गाना गाते नजर आ रहे हैं. टाइगर श्रॉफ की आवाज सुनकर उनके फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी हैरान हो गए हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), अनन्या पांडे, कृति सेनन, एली अबराम और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी टाइगर के गाने को सुनकर हैरान रह गए. शिल्पा शेट्टी ने टाइगर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अरे वाह एक और टैलेंट." वहीं, डीनो मोरिया ने टाइगर की मां से यह तक पूछ लिया कि वह उसे क्या खिलाती हैं. 

1tmreqio

डीनो मोरिया (Dino Morea) ने कमेंट करते हुए लिखा, "वाह, अब तुम अच्छा गाते भी हो. आयशा श्रॉफ आप इसे रोज क्या खिलाती हैं." अर्जुन कपूर ने टाइगर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बेटा तुम क्या नहीं कर सकते. टैलेंट का ज्वालामुखी." वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे. इस फिल्म में टाइगर के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आईं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff Video Viral, Tiger Shroff Singing Song, Tiger Shroff Song, Tiger Shroff Viral Video, Shilpa Shetty, Ananya Panday, Kriti Sanon, Arjun Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com