विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

टाइगर श्रॉफ ने बहन कृष्णा को बर्थडे पर दी सलाह, बोले- 80 साल से पहले शादी मत करना...देखें Photo

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) के बर्थडे पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें भाई-बहन के शानदार ऐब्स नजर आ रहे हैं. लेकिन टाइगर ने बहन को एक चौंकाने वाली सलाह भी दे डाली है.

टाइगर श्रॉफ ने बहन कृष्णा को बर्थडे पर दी सलाह, बोले- 80 साल से पहले शादी मत करना...देखें Photo
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) को बर्थडे पर यूं किया विश
  • कृष्णा श्रॉफ के बर्थडे पर टाइगर ने फोटो की पोस्ट
  • टाइगर ने बहन को दी शादी ना करने की सलाह
  • फोटो में भाई-बहन दिखा रहे हैं एब्स
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की बेटी और एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर भाई टाइगर श्रॉफ ने कृष्णा को बेहद ही प्यारे अंदाज में विश किया है. कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff Birthday) के बर्थडे पर टाइगर ने एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में दोनों भाई-बहन अपने एब्स भी दिखाते नजर आ रहे हैं. फोटो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कृष्णा श्रॉफ को सलाह भी दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 80 साल से पहले शादी मत करना. टाइगर श्रॉफ की सलाह और भाई-बहन की शानदार फोटो को इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

सैफ अली खान ने कहा, "अंग्रेजों से पहले इंडिया की अवधारणा नहीं थी", अब सोशल मीडिया पर यूं हो रहे हैं ट्रोल


टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff Photo) का ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस फोटो को टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेबी ब्रो. आशा करता हूं कि तुम्हारी जिंदगी में जितनी भी बाधाएं आए, तुम उन्हें अपना पंच मारती रहो. अब इससे ज्यादा बड़ी मत होना और हमेशा अच्छा लड़का बनकर रहना, जैसी तुम हो.  80 साल से पहले शादी मत करना."

श्वेता बच्चन की सास को याद कर अमिताभ बच्चन हुए भावुक, जया बच्चन भी नहीं रोक पाईं अपने आंसू- देखें Video

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की इस पोस्ट पर मम्मी आयशा श्रॉफ ने दिल का इमोजी बनाकर कमेंट भी किया है. टाइगर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार टाइगर श्रॉफ फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आए थे, ये फिल्म साल 2019 की ब्लॉकबॉस्टर फिल्मों में से एक थी. अब उनकी अगली फिल्म 'बागी 3' है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishna Shroff, Tiger Shroff, Krishna Shroff Birthday, Tiger Shroff Share Photo, Eben Hyams, Krishna Shroff 27th Birthday, Jackie Shroff, Krishna Shroff Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com