- टाइगर श्रॉफ ने दिखाए खतरनाक स्टंट
- जिम में करते दिखे जबरदस्त एक्सरसाइज
- सोशल मीडिया पर उनका वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड में अपने एक्शन और डांसिंग मूव्स से पहचान बनाने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों के लिए जिम में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) वैसे भी अपनी फिल्मों से पहले जमकर ट्रेनिंग लेते हैं. टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का एक वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है. इस वीडियो में वो जिम में जबरदस्त एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं. उनके खतरनाक एक्सरसाइज देख कहा जा सकता है कि ऐसा एक्सरसाइज सिर्फ वहीं कर सकते है. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने यह वीडयो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिटनेस इस वीडियो में गजब की नजर आ रही है. वैसे भी टाइगर श्रॉफ अपने एक्सरसाइज और डांस के वीडियो अपने फैंस के लिए आए दिन शेयर करते रहते हैं. इसस पहले टाइगर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक ट्रेनर से हाथापाई करते हुए दिखे थे. टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के एक्शन फिल्मों में उनके क्लीन स्टंट और फाइट सीन्स इसी वजह से होते हैं, क्योंकि ट्रेनिंग में वह कोई भी गलती नहीं करते. टाइगर को हमेशा गंभीरता और लगन से अपना काम करते हुए देखा गया है.
Neha Kakkar ने 'कोका कोला' सॉन्ग पर जमकर लगाए ठुमके, बार-बार देखा जा रहा Dance Video
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं. इसमें टाइगर और ऋतिक का जोरदार अंदाज देखने को मिलेगा. टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्मों में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student of The Year 2)' भी शामिल है, जिसमें वे तारा सुतारिया और अनन्या पांडेय के साथ दिखेंगे. यही नहीं, उनकी हिट फ्रेंचाइजी 'बागी (Baaghi)' का तीसरा पार्ट पर भी काम शुरू हो गया है, और टाइगर का खतरनाक एक्शन उसमें देखने को मिलेगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं