विज्ञापन
This Article is From May 30, 2020

चलती गाड़ी के आगे आए टाइगर श्रॉफ, तो एक्टर ने लगा डाली उल्टी जंप... देखें Video

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं.

चलती गाड़ी के आगे आए टाइगर श्रॉफ, तो एक्टर ने लगा डाली उल्टी जंप... देखें Video
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का स्टंट वीडियो हुआ वायरल
  • टाइगर श्रॉफ का वीडियो हुआ वायरल
  • चलती गाड़ी के आगे सामने
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बाकी कलाकारों की तरह लॉकडाउन की वजह से घर में ही समय बिता रहे हैं. इन दिनों वो सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव हैं. वो फैन्स के बीच नियमित अंतराल पर नए-नए वीडियो लेकर आ रहे हैं. टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff Video) ने फिर से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टाइगर एक चलती गाड़ी के सामने आ गए, जिसके बाद उन्होंने उल्टी जंप लगा डाली. टाइगर श्रॉफ का यह स्टंट वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है. 


टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के इस वीडियो को देख फैन्स काफी हैरान है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी स्पाइडी सेन्स किक कर रही है. पोस्ट क्वांरटीन के बाद ड्राइविंग करने वाले लोग." टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) हाल ही में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है. हालांकि कोरोनावायरस के कारण इस फिल्म की कमाई पर असर भी पड़ रहा है. इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. यह नहीं, टाइगर श्रॉफ की ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर' भी सुपरहिट रही थी, और इसमें भी उनके एक्शन अवतार को जमकर पसंद किया गया था. इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ दर्शकों को देखने को मिली थी.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff Video Viral, Tiger Shroff Video, Tiger Shroff Stunt Video, Tiger Shroff Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com