साल 2024 के तीन महीने पूरे होने को आ गए हैं. कई फिल्में हिंदी और साउथ सिनेमा में रिलीज हुई हैं. कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का स्वाद चखा है तो कई के हाथ नाकामी लगी है. लेकिन हम यहां आपके साथ उन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने कम बजट में बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़े. हम यहां 2024 की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का जिक्र करेंगे, लेकिन इन तीन फिल्मों में बॉलीवुड की एक भी फिल्म नहीं है. यही नहीं, इन तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कोई बड़ी स्टारकास्ट नहीं है और इनमें मैक्सिमम बजट वाली फिल्म सिर्फ 40 करोड़ रुपये वाली है. इस तरह इन फिल्मों के डायरेक्टर ने दिखा दिया है कि अगर कहानी में दम हो और एक्टिंग शानदार हो तो दर्शक सिनेमाघरों तक आते हैं और खूब फिल्में देखते हैं.
साल 2024 के तीन महीनों की तीन ब्लॉकबस्टर
1. हनुमान (Hanu Man): इस फिल्म को प्रशांत वर्मा ने डायरेक्ट किया था. इस एक्शन, एडवेंचर फंतासी फिल्म में तेजा सज्जा, अमृता अय़्यर, वरालक्ष्मी शरतकुमार और विनय राय लीड रोल में हैं. फिल्म तेलुगू में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये है जबकि इसने दुनियाभर में 296 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. मंजुम्मेल बॉयज (Manjummel Boys): इस मलयालम फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर जारी है. इसका निर्देशन चिदंबरंम ने किया है और फिल्म में सुबीन साहिर, श्रीनाथ भासी, बालू वर्गीज और गणपति लीड रोल में है. फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये है जबकि इसने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 211 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. मंजुम्मेल बॉयज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
3. प्रेमालु (Premalu): इस रोमांटिक कॉमेडी मलयालम फिल्म को गिरीश एडी ने डायरेक्ट किया है. प्रेमालु में नसलीन, ममिता बैजू, श्याम मोहन और संगीत प्रताप लीड रोल में हैं. फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये है जबकि इसने अभी तक 127 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और इसकी सिनेमाघरों में सफर जारी है. प्रेमालु को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा.
'बड़े मियां छोटे मियां' ट्रेलर रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं