मलयालम सिनेमा के उभरते सितारे नस्लेन (Naslen) ने महज 24 साल की उम्र में वह कर दिखाया, जो बड़े-बड़े सितारों के लिए सपना होता है. 2024 में उनकी फिल्म प्रेमलु ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया. इस रोमांटिक-कॉमेडी ने न केवल 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, बल्कि नस्लेन को रातोंरात सिने प्रेमियों का चहेता बना दिया. प्रेमलु का बजट 10 करोड़ था जबकि फिल्म ने 136 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. लेकिन 2025 में भी वह मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्म देने जा रहे हैं. उनकी फिल्म अलाप्पुझा जिमखाना (Alappuzha Gymkhana) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
अलाप्पुझा जिमखाना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
2025 में नस्लेन ने एक और धमाका किया. उनकी स्पोर्ट्स-कॉमेडी अलप्पुझा जिमखाना ने विशु रिलीज के दौरान ममूटी की बाजूका और बेसिल जोसेफ की मरणमास जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया. 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 23.73 करोड़ रुपये कमाए और 12वें दिन 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अलप्पुझा जिमखाना में नस्लेन ने जोजो जॉनसन का किरदार निभाया. यह 2025 की चौथी मलयालम फिल्म बनी, जिसने यह उपलब्धि हासिल की. 12 करोड़ के बजट में बनी अलप्पुझा जिमखाना ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक लगभग 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर अभी भी इसका सफर जारी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अलाप्पुझा जिमखाना के नस्लेन की फिल्में
खालिद रहमान के निर्देशन में बनी अलप्पुझा जिमखाना की तेलुगु डब वर्जन जिमखाना 25 अप्रैल को रिलीज होगा. नस्लेन की मेहनत और फिटनेस ने भी चर्चा बटोरी. प्रेमलु 2 की शूटिंग जून 2025 में शुरू होने वाली है. इस तरह नस्लेन ने दिखा दिया है कि एक्टिंग का हुनर हो तो बिना फिल्मी बैकग्राउंड के भी कामयाबी हासिल की जा सकती है. नस्लेन 12वीं तक पढ़े हुए हैं और उन्होंने एक्टिंग के लिए इंजीनियरिंग की पढा़ई बीच में ही छोड़ दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं