विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2022

बहन के साथ बाघ को छू रहे इस बच्चे के ‘ढाई किलो के हाथ’ से डर जाते थे गुंडे, बदमाश, पहचाना नाम तो कहलाएंगे सिकंदर

बहन के साथ फोटो में दिख बाघ को देख रहा यह बच्चा बड़ा होकर बॉलीवुड का बड़ा स्टार बन चुका है. यह बच्चा बॉलीवुड का बड़ा एक्टर है. इसने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी है. यह राजनेता भी है.

बहन के साथ बाघ को छू रहे इस बच्चे के ‘ढाई किलो के हाथ’ से डर जाते थे गुंडे, बदमाश, पहचाना नाम तो कहलाएंगे सिकंदर
बहन के साथ बाघ को छू रहा यह बच्चा है बड़ा स्टार
नई दिल्ली:

बहन के साथ फोटो में दिख बाघ को देख रहा यह बच्चा बड़ा होकर बॉलीवुड का बड़ा स्टार बन चुका है. यह बच्चा बॉलीवुड का बड़ा एक्टर है. इसने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी है. यह राजनेता भी है. अपने दमदार डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग के लिए यह काफी पसंद किया जाता है. इसका एक डायलॉग ढाई किलो का हाथ...आज भी फैंस काफी पसंद करते हैं. इसके पापा भी बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके हैं औऱ भाई भी बेहतरीन एक्टर है. 

आपने इस बच्चे को अब तक नहीं पहचाना तो हम आपको बता दें यह लोकप्रिय एक्टर सनी देओल के बचपन की फोटो है. उन्होंने अपनी हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया. सनी देओल ने हाल ही मे पुराने दिनों को याद करते हुए यह फोटो शेयर की थी. फोटो में वह बहन के साथ एक बाघ को छूते हुए दिखाई दे रहे हैं, यह सेट के एक दृश्य की फोटो है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेरे डैड की फिल्म के सेट पर निडर बहन और भाई. सर्वश्रेष्ठ जासूसी फिल्म. इसे देखें और मुझे बताएं. सनी और उनकी बहन की बचपन की तस्वीर को कई लाइक और कमेंट्स मिले है. सनी के भाई और एक्टर बॉबी देओल ने लिखा, "लव यू." वहीं एक फैन ने लिखा, "पाजी आप तो शुरू से निडर है."

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल अपने 2 में दिखाई देंगे, जिसमें उनके पिता धर्मेंद्र, बेटे करण और भाई बॉबी भी होंगे. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म पारिवारिक ड्रामा फिल्म होगी. वहीं वह सूर्या में भी नजर आएंगे. यह फिल्म मलयालम क्राइम थ्रिलर जोसेफ की हिंदी रीमेक है. 
 

ओरहान की हैलोवीन पार्टी में इब्राहिम अली खान, अहान शेट्टी समेत दिखे कई सितारे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Celeb Photo Challenge, Sunny Deol Movies, Sunny Deol Childhood Photos, Sunny Deol Actor, Sunny Deol All Movies, Sunny Deol Sister, Sunny Deol And Bobby Deol, Sunny Deol Dharmendra Bobby Deol, Sunny Deol News, पहचान कौन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com