नितेश तिवारी पिछले तीन साल से अपनी फिल्म रामायणम् को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म फाइनली 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की रिलीज से पहले पूरी टीम जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश सभी इसे प्रमोट करने में जुटे हैं. कुछ समय पहले टीम केबीसी के मंच पर पहुंची थी. यहां फिल्म से जुड़ी रिसर्च, किरदार की तैयारी, इंस्पिरेशन को लेकर सभी ने अपने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. इसी बातचीत में नितेश तिवारी ने हनुमान जी के बारे में भी एक मजेदार कहानी शेयर की. दरअसल बिग बी ने उनसे एक सवाल किया जिसके जवाब में नितेश ने बजरंगी से जुड़ी प्रचलित कहानी सुनाई.
दरअसल अमिताभ ने नितेश तिवारी से 'रामायण' बनाने के लिए की गई रिसर्च के बारे में पूछा. इस सवाल पर डायरेक्टर ने बताया कि भारत में इस महाकाव्य के करीब 300 अलग-अलग वर्जन मौजूद हैं. इन्हीं के बारे में बाक करते हुए उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. ये किस्सा भगवान हनुमान की मासूमियत और भगवान राम के प्रति उनकी भक्ति को दिखाता है.
नितेश तिवारी ने बताया कि एक बार हनुमान ने माता सीता को अपने माथे पर सिंदूर लगाते हुए देखा. उनके मन में सवाल उठा तो तुरंत उन्होंने माता सीता से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं. माता सीता ने जवाब दिया, 'ऐसा करने से मेरे राम को अच्छा लगता है'. सीता जी की ये बात सुनते ही हनुमान तुरंत गए और अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया. फिर वे भगवान राम के पास गए और पूछा, 'अब मैं आपको कितना अच्छा लगता हूं?'.
Beautiful story Nitesh Tiwari told about why Hanuman ji is covered in Laal Sindoor. #Ramayana https://t.co/lSRTvc08G0
— cinegeek (@cinegeek69) November 2, 2026
4000 करोड़ की रामायणम् में कौन निभा रहा हनुमान का किरदार?
नमित मल्होत्रा के बैनर तले आ रही रामायणम् में हनुमान का किरदार सनी देओल निभाने वाले हैं. सनी देओल के लुक को लेकर कोई तस्वीर कोई हिंट नहीं दी गई है. अभी तक आए पार्ट-1 ट्रेलर से साफ है कि पहले पार्ट में शायद हनुमान जी की झलक देखने को ना मिले. एक एआई वीडियो लीक हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वह सनी देओल हैं जो कि हनुमान जी वाले लुक में मेकअप करवा रहे हैं लेकिन ऐसे वीडियो पर यकीन ना करें यह फर्जी है.
यह भी पढ़ें: किंग में हुई करीना कपूर की एंट्री, 15 साल बाद दिखेंगे साथ, किंग में आखिर करने क्या वाली हैं बेबो?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं