विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2023

रतन टाटा की गर्लफ्रेंड रह चुकी है व्हाइट फ्रॉक में दिख रही बच्ची, इनके क्लास के आगे फेल हैं दीपिका-कैटरीना, पहचाना क्या?

फोटो में व्हाइट फ्रॉक में दिखने वाली मासूम बच्ची अपने जमाने की सबसे मशहूर और ग्लैमरस एक्ट्रेस रह चुकी हैं. इनके स्टाइल के आगे बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस पानी भरती थीं.

रतन टाटा की गर्लफ्रेंड रह चुकी है व्हाइट फ्रॉक में दिख रही बच्ची, इनके क्लास के आगे फेल हैं दीपिका-कैटरीना, पहचाना क्या?
इस बच्ची ने किया है रतन टाटा को डेट
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स की फोटो वायरल होती है, जिसे उनके फैन्स देखना खूब पसंद करते हैं. खासकर इन सितारों के बचपन की फोटो पर फैन्स बहुत प्यार लुटाते हैं. ऐसी ही एक अभिनेत्री की फोटो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. इस फोटो में नजर आने वाली बच्ची अपने जमाने की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री रह चुकी हैं. एक समय में इन्होंने बिजनेस टाइकून रतन टाटा को भी डेट किया था. इस फोटो में आप एक बहुत ही प्यारी बच्ची को देख सकते हैं, जिसने व्हाइट कलर का फ्रॉक पहना है. ये बच्ची फोटो में अपनी बहन के साथ नजर आ रही है. क्या आप इन्हें पहचान पाए?

अगर नहीं पहचान पाए तो बता दें कि फोटो में नजर आने वाली बच्ची और कोई नहीं बल्कि अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रह चुकीं सिमी ग्रेवाल हैं. सिमी ग्रेवाल ने एक समय में रतन टाटा को डेट किया था. दोनों काफी सालों तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश ऐसा हो नहीं पाया. एक बार जब रतन टाटा सिमी के टॉक शो में पहुंचे थे, तब भी उन्होंने कहा था कि उनकी शादी कई बार होते-होते रह गई है. वहीं, सिमी ग्रेवाल की एक शादी होने के बाद और दूसरी बार सच्चा प्यार मिलने के बाद भी एक्ट्रेस अकेली रहीं.

सिमी ग्रेवाल की पहली शादी रवि मोहन से हुई थी. कहते हैं कि तीन महीने के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. ऐसे में कुछ सालों में ही यह रिश्ता टूट गया. इतना ही नहीं, शादी से पहले 17 साल की उम्र में सिमी ग्रेवाल ने जामनगर के महाराजा को भी डेट किया था. सिमी की लाइफ में मंसूर अली खान पटौदी भी आए थे, लेकिन शर्मिला टैगोर की वजह से दोनों का यह रिश्ता टूट गया. बात करें वर्तमान की तो सिमी आज भी अकेली हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simi Garewal, Simi Garewal Childhood Photo, Simi Garewal Movies, Simi Garewal Ratan Tata, Simi Garewal Ratan Tata Love Story, Simi Garewal Ratan Tata Affair, Simi Garewal Show, Simi Garewal Unseen Photo, Simi Garewal Young Photo, Simi Garewal School Photo, Simi Garewal Colllege Pics, Baby Simi Garewal, Simi Garewal Photo With Sister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com