विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2023

ऋतिक रोशन के साथ खड़े इस लड़के के आज हर ओर हो रहे चर्चे, मौजूदा दौर की सबसे खूबसूरत हीरोइन से की है शादी- पहचाना क्या

ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रहा यह लड़का आज बॉलीवुड का जाना-पहचाना एक्टर है. टॉप एक्ट्रेस के साथ इसकी शादी भी रही थी चर्चा में. क्या पहचान पाए आप.

ऋतिक रोशन के साथ खड़े इस लड़के के आज हर ओर हो रहे चर्चे, मौजूदा दौर की सबसे खूबसूरत हीरोइन से की है शादी- पहचाना क्या
ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रहे इस लड़के को पहचाना क्या
नई दिल्ली:

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में ऋतिक रोशन के दाहिनी ओर सफेद टीशर्ट में खड़ा ये लड़का आज बॉलीवुड सितारा है. अपने अभिनय कौशल और जबरदस्त पर्सनेलिटी की वजह से ये अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं, खासकर फीमेल फैंस के दिलों पर. इस एक्टर ने हाल ही में इस दौर की बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल, मौजूदा समय की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार एक अभिनेत्री से शादी रचाई है. भले ही शुरुआती कुछ फिल्मों में वो पहचान न मिली हो लेकर आज तो इनके चर्चे हर ओर हैं, क्या आपने इस एक्टर को पहचाना?

तस्वीर में दिख रहा ये टीनएजर लड़का एक्टर विक्की कौशल हैं. विक्की कौशल ने अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार फिजिक की वजह से आज फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाया है. विक्की ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की है, लेकिन उनका मन तो एक्टिंग में अटका था, ऐसे में अच्छी नौकरी मिलने पर भी उन्होंने अभिनय को चुना.

विक्की कौशल ने साल 2012 में आई फिल्म 'लव सव ते चिकन खुराना' से एक्टिंग की शुरुआत की थी, लेकिन उनका करियर असल में 2015 में आई फिल्म मसान से शुरू हुआ, जिसे नीरज घेवन ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म के बाद उन्हें संजू, राजी और फिर उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक में देखा गया और इन फिल्मों ने विक्की की जिंदगी को बदल दिया.

उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए तो विक्की कौशल को नेशनल अवार्ड भी मिला, फिर उनकी गाड़ी चल पड़ी और फिर कुछ ऐसा हुआ कि इंडस्ट्री की लीडिंग एक्ट्रेस कैटरीना कैफ उनके प्यार में पड़ गईं. कैटरीना और विक्की ने एक दूसरे को कुछ समय के लिए डेट किया और फिर दिसंबर 2021 में दोनों ने शादी कर ली. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicky Kaushal Hrithik Roshan, Vicky Kaushal, Hrithik Roshan, Bollywood Quiz, Bollywood Quiz With Answers, Vicky Kaushal Childhood Photos, Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com