बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर अहमद खान ने शाहरुख खान की 1997 में रिलीज हुई फिल्म यस बॉस के गाने बस इतना सा ख्वाब है की शूटिंग से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया जिसमें गाने का ‘मन्नत' कनेक्शन भी सामने आया है. यह गाना मुंबई में फिल्माया गया था.अहमद खान ने कहा, "मैं ‘बस इतना सा ख्वाब' की शूटिंग कर रहा था और यह गाना मेरे साथ ही शाहरुख खान, जतिन-ललित (जतिन पंडित-ललित पंडित) और इसमें शामिल अन्य युवाओं के लिए बहुत मायने रखता था. जावेद जी ने इस गीत को एक ऐसे यंग लड़के के लिए लिखा है, जो जीवन में बहुत कुछ हासिल करना चाहता है. लेकिन फिर वह कहता है ‘बस इतना सा ख्वाब है' इसलिए जब मैंने गाने की योजना बनाई तो मैं यह दिखाना चाहता था कि वह मुंबई की गलियों में रहने वाला एक सामान्य लड़का है, लेकिन वह बड़े सपने देखता है. हमने गाने में बच्चों के साथ ही कई कार्टून कैरेक्टर्स को भी शामिल किया".
‘इतना सा ख्वाब' की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए कोरियोग्राफर ने कहा, "एक बार हम बैंडस्टैंड में शूटिंग कर रहे थे और ‘मन्नत' (शाहरुख खान के घर का नाम) के बाहर खड़े थे. हालांकि, तब वह ‘मन्नत' नहीं था. मुझे अब भी याद है कि मैंने गाने की शूटिंग के लिए पास में खड़ी एक पारसी की गाड़ी पर शाहरुख को चढ़ा दिया था और फिर कुछ गड़बड़ हो गई थी. इसके बाद गार्ड ने हमें वहां से हट जाने के लिए कहा था. मुझे याद है कि शाहरुख ने मुझसे उस वक्त कहा था, 'शॉट लेना है खरीद लूं क्या?' मैंने शाहरुख से कहा था कि 'हां खरीद लो' फिर हम यहां अच्छे से शूटिंग करेंगे". आपको बता दें, आज शाहरुख खान एक फिल्म के लिए 250 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कोरियोग्राफर ने बताया, "इस घटना ने मुझे एहसास कराया कि जब भी आप कुछ कहते हैं तो आपको अच्छी बात ही कहनी चाहिए क्योंकि यह सच हो सकता है. आप गाना देखें तो उसमें ‘मन्नत' है". उल्लेखनीय है कि शाहरुख ने साल 2001 में वह बंगला खरीद लिया और उसे 'मन्नत' नाम दिया. अहमद खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वह जल्द ही कई सितारों से सजी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे.वह जल्द ही फिल्म के आखिरी शेड्यूल पर काम करेंगे.शूटिंग अबू धाबी और दुबई में होने की उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं