विज्ञापन

दिल में छेद की इस एक्ट्रेस को थी बीमारी, डांस करते करते हो जाती थीं बेहोश, आज कर चुकी हैं 100 से ज्यादा फिल्में 

जुदाई फिल्म में 'अब्बा डब्बा जब्बा' डायलॉग से कपिल शर्मा के शो में पिंकी बुआ तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस उपासना सिंह ने दिल में छेद की बीमारी के बावजूद नहीं मानी हार.

दिल में छेद की इस एक्ट्रेस को थी बीमारी, डांस करते करते हो जाती थीं बेहोश, आज कर चुकी हैं 100 से ज्यादा फिल्में 
दिल की बीमारी से जूझ चुकी हैं कपिल शर्मा की 'पिंकी बुआ'
नई दिल्ली:

पंजाब की मिट्टी से निकलकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली उपासना सिंह की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. आज लोग उन्हें कॉमेडी और बेहतरीन टाइमिंग के लिए जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह बचपन में दिल में छेद जैसी बीमारी से जूझ रही थीं, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को टूटने नहीं दिया. उपासना सिंह का जन्म 29 जून 1975 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी उपासना को बचपन से ही अभिनय और डांस का शौक था.

दूरदर्शन के कार्यक्रम में पता चली बीमारी

Latest and Breaking News on NDTV

 वह स्कूल के दिनों से ही स्टेज पर परफॉर्म करने लगी थीं और कई बार दूरदर्शन के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया करती थीं, लेकिन इसी दौरान उन्हें जन्म से ही दिल में छेद की समस्या का पता चला. उपासना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वह डांस करते-करते कई बार बेहोश हो जाती थीं. एक समय ऐसा भी आया, जब डॉक्टरों ने साफ कहा कि अगर तुरंत ऑपरेशन नहीं किया गया तो उनकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है. 

ये भी पढे़ं- मानसून प्लेलिस्ट में जरूर होगा आरडी बर्मन का 47 साल पुराना गाना, किशोर कुमार ने दी थी आवाज, सिंगर शान ने की यादें ताजा 

फिल्मी दुनिया की तरफ बढ़ाया कदम

इसके बाद उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ. लंबे समय तक उनका मेडिकल फॉलो-अप चलता रहा, लेकिन धीरे-धीरे वह सामान्य जीवन की ओर लौट आईं. उपासना ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ड्रामेटिक आर्ट्स में मास्टर्स किया और यहीं से उनके एक्टिंग करियर की असली शुरुआत हुई. उनका फिल्मी सफर राजस्थानी फिल्म 'बाई चली सासरिए' से शुरू हुआ, जिसने उन्हें पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में लगातार काम किया. धीरे-धीरे वह कॉमिक और सपोर्टिंग रोल्स के लिए जानी जाने लगीं. 

श्रीदेवी के साथ फिल्म से कपिल शर्मा के शो तक का सफर

Latest and Breaking News on NDTV

बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान फिल्म 'जुदाई' से मिली, जहां उनके कॉमिक डायलॉग 'अब्बा डब्बा जब्बा' ने दर्शकों को खूब हंसाया. इसके बाद 'हंगामा', 'हलचल', 'एतराज' और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. हालांकि फिल्मों से ज्यादा पहचान उन्हें टीवी से मिली. टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में 'पिंकी बुआ' का किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. सलमान खान के साथ उनका 'कौन है ये आदमी?' वाला सिग्नेचर डायलॉग काफी वायरल हुआ. उपासना सिंह ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 पर भारी पड़ी 8 एपिसोड की ये प्यार और धोखे की सीरीज, जियो हॉटस्टार पर बनी नंबर 1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upasana Singh, Judaai, Bollywood, Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com