विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2024

सुपरस्टार होते हुए भी सबसे सेक्सी आदमी नहीं बन पाया था ये एक्टर, 30 साल पहले जाकिर हुसैन ने छीना था ताज

जाकिर हुसैन ने सात साल की उम्र में अपना पहला संगीत कार्यक्रम किया और 12 साल की उम्र में टूर करने शुरू कर दिए. मुंबई में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, जहाँ उनका जन्म हुआ, वे 1970 में अमेरिका चले गए.

सुपरस्टार होते हुए भी सबसे सेक्सी आदमी नहीं बन पाया था ये एक्टर, 30 साल पहले जाकिर हुसैन ने छीना था ताज
जाकिर हुसैन ने अमिताभ बच्चन को इस मामले में
Social Media
नई दिल्ली:

जाकिर हुसैन हमेशा चेहरे पर बड़ी मुस्कान वाले तबला वादक के रूप में याद किए जाएंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने एक बार लीजेंड्री एक्टर अमिताभ बच्चन को 'सबसे सेक्सी आदमी' यानी 'सेक्सिएस्ट मैन' के टाइटल में हरा दिया था? अपनी किताब जाकिर हुसैन: ए लाइफ इन म्यूजिक के लिए लेखिका नसरीन मुन्नी कबीर के साथ बातचीत के दौरान उस्ताद ने इस घटना की डिटेल शेयर की थी. जाकिर को 1994 में एक इंडियन मैगजीन जेंटलमैन की महिला रीडर्स ने अमिताभ बच्चन जैसे तमाम सेलेब्स के सामने एक कॉम्पिटीशन में "सबसे सेक्सी आदमी" चुना था. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जाकिर ने नसरीन से कहा, "मैगजीन की टीम मुझसे मिलने आई और चाहती थी कि मैं ये सभी सूट और जैकेट और वेस्टर्न कपड़े पहनूं और उनके कवर के लिए पोज करूं. मुझे लगता है कि वे भी उतने ही हैरान और सरप्राइज्ड थे कि मैंने सबसे ज्यादा वोट जीते क्योंकि उन्होंने मान लिया था कि विनर अमिताभ बच्चन होंगे."

जाकिर हुसैन के बारे में
जाकिर का सोमवार (16 दिसंबर) को सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में फेफड़ों की बीमारी 'इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस' से निधन हो गया. वह 73 वर्ष के थे. उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला और दो बेटियां अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी हैं. जाकिर के पिता अल्ला रक्खा एक प्रसिद्ध तबला वादक थे.

उन्होंने सात साल की उम्र में अपना पहला संगीत कार्यक्रम किया और 12 साल की उम्र में टूर करने शुरू कर दिए. मुंबई में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, जहाँ उनका जन्म हुआ, वे 1970 में अमेरिका चले गए. इस साल फरवरी में, वे 66वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम, सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ समकालीन वाद्य एल्बम के लिए तीन ग्रैमी पाने वाले भारत के पहले संगीतकार बन गए.

चार ग्रैमी के अलावा, जाकिर को पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, यूएसए की राष्ट्रीय विरासत फैलोशिप और फ्रांस के ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स में अधिकारी सहित अनगिनत पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए.

जाकिर तबला, तालवादक, संगीतकार और यहां तक ​​कि एक्टर भी थे – एक ऐसे दिग्गज जो भारत के अपने थे और फिर भी दुनिया के थे. भारत और विदेश में एक जाना-माना नाम, यह कलाकार अपने पीछे 60 साल से ज्यादा का संगीत छोड़ गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zakir Hussain, Amitabh Bachchan, Zakir Hussain Sexiest Man, Zakir Hussain Dead, Zakir Hussain Death, Zakir Hussain Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com