विज्ञापन

बिंदु का 53 साल पुराना वो गाना, जिस पर कैबरे डांस कर बनीं बॉलीवुड की पहली हंगामा गर्ल, आशा भोसले की आवाज से सजा, रीमिक्स ने मचाई धूम

53 साल पहले एक गाने ने बिंदु को रातोंरात 'हंगामा गर्ल' बना दिया था, फिर दशकों बाद जब वही गीत नए अंदाज में लौटा तो नई पीढ़ी भी उसके जादू से बच नहीं सकी.

बिंदु का 53 साल पुराना वो गाना, जिस पर कैबरे डांस कर बनीं बॉलीवुड की पहली हंगामा गर्ल, आशा भोसले की आवाज से सजा, रीमिक्स ने मचाई धूम
बिंदु ने डांस फ्लोर पर लगाई थी आग, 41 साल बाद रीमिक्स ने भी मचाया धमाल

70 के दशक के बॉलीवुड में गानों का अंदाज आज से बिल्कुल अलग था. ग्लैमर था, दमदार म्यूजिक था और पर्दे पर ऐसे डांस नंबर आते थे. जिन्हें देखकर दर्शकों की नजरें स्क्रीन से हटती नहीं थीं. कुछ गाने तो ऐसे रहे, जो रिलीज के दशकों बाद भी अपनी चमक नहीं खो पाए. इन गानों की खासियत सिर्फ उनकी धुन नहीं, बल्कि कलाकारों का अंदाज और जबरदस्त परफॉर्मेंस भी था. ऐसा ही एक गाना है. जिसे पहले एक बोल्ड और शानदार परफॉर्मेंस ने यादगार बनाया और फिर चार दशक से ज्यादा समय बाद एक नई एक्ट्रेस ने इसे अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा. खास बात ये है कि दोनों के अंदाज बिल्कुल अलग थे, लेकिन गाने का जादू दोनों बार दर्शकों पर चला.

70s का ग्लैमर आज भी सदाबहार 

साल 1973 में फिल्म 'अनहोनी' रिलीज हुई थी. इसी फिल्म में आया 'हंगामा हो गया' गाना, जिसने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरीं. आशा भोसले की आवाज, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत और वर्मा मलिक के बोल ने इस गाने को शानदार बनाया. लेकिन गाने को पर्दे पर असली रंग दिया अभिनेत्री बिंदु ने. बिंदु उस दौर की वैंप में गिनी जाती थीं और उनका स्क्रीन प्रेजेंस जबरदस्त था. 'हंगामा हो गया' में उनका कैबरे अंदाज, चेहरे के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स इतने दमदार थे कि गाना फिल्म से निकलकर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा. आज भी जब ये गाना बजता है तो बिंदु का वही रेट्रो अंदाज आंखों के सामने आ जाता है. यही वजह है कि इसे पुराने दौर के यादगार डांस नंबरों में गिना जाता है.

कंगना ने 'क्वीन' में बदला पूरा अंदाज

अब कहानी पहुंचती है साल 2014 में. कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' में इस पुराने गाने को एकदम नए अंदाज में पेश किया गया. अमित त्रिवेदी ने इसे मॉडर्न पार्टी वाइब दी. जबकि इसे आशा भोसले और अरिजीत सिंह ने आवाज दी. यहां सबसे दिलचस्प बात थी कि गाने का मतलब और माहौल नए जमाने के हिसाब से बदल गया. बिंदु का वर्जन जहां रेट्रो कैबरे और ग्लैमर से भरपूर था, वहीं कंगना का अंदाज ज्यादा बेफिक्र और मस्ती वाला था. फिल्म में उनका किरदार रानी अपनी शादी टूटने के बाद अकेले हनीमून पर जाती है और धीरे-धीरे खुद को नए तरीके से पहचानना शुरू करती है.

यह भी पढ़ें: पतियों के लिए बिग बी की मजेदार चेतावनी, पत्नी से भूलकर भी मत कहना ये बात, वरना जूता-चप्पल और बेलन सब हो जाएंगे तैयार

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hungama Ho Gaya, Bindu Songs, Bindu Actress, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com