विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2022

मम्मी के साथ दिख रही ये दोनों बच्चियां है दबंग एक्ट्रेस, दे चुकी है कई हिट फिल्में, बताया नाम तो कहलाएंगे सिकंदर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो में दो प्यारी बच्चियां अपनी मम्मी के साथ दिख रही हैं.  दोनों बच्चियां बड़ी होकर बड़ी स्टार रह चुकी हैं. दोनों बेहतरीन एक्ट्रेसेस हैं.

मम्मी के साथ दिख रही ये दोनों बच्चियां है दबंग एक्ट्रेस, दे चुकी है कई हिट फिल्में, बताया नाम तो कहलाएंगे सिकंदर
मम्मी के साथ दिख रही ये दोनों बच्चियां है दबंग एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ हो या उनकी बचपन के बारे में देखना सुनना, फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के फैमिली मेंबर्स हो या उनकी बचपन की फोटो काफी वायरल होती रहती है. वायरल हो रहे फोटो में दो प्यारी बच्चियां अपनी मम्मी के साथ दिख रही हैं.  दोनों बच्चियां बड़ी होकर बड़ी स्टार रह चुकी हैं. दोनों बेहतरीन एक्ट्रेसेस हैं. दोनों बहनें एक समय बॉलीवुड पर एक समय अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से राज कर चुकी हैं. छोटी वाली तो हिट की मशीन कही जाती है. 

शायद आपने इन दोनों स्टार सिस्टर्स को पहचान लिया और अगर नहीं पहचाना तो हम आपको बता दें, यह 80 और 90 के दशक की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस फराह नाज (Farah Naaz) और तब्बू (Tabu) की फोटो है. दोनों बड़ी होकर बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस के रूप में फैंस के दिलों पर राज कर चुकी हैं. इस फोटो को देख कर आप भी कहेंगे, तब्बू और फराह बचपन में भी बेहद प्यारी थी. फराह तो बाद में फिल्मों से गायब हो गईं, लेकिन तब्बू अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं और एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में उन्होंने दी है. 

 हाल ही में उनकी फिल्म भूल भूलैया रिलीज हुई, इस फिल्म में वह डबल रोल में थी. वह जब भी स्क्रीन पर दिखती हैं बेहतरीन एक्टिंग से फैंस के दिल जीत लेती हैं. तब्बू की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है. वह अब कम फिल्में करती हैं, लेकिन फैंस को उनकी फिल्मों के रिलीज का इंतजार रहता है. तब्बू अपने समय में सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं और एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दे चुकी हैं. 
 

ओरहान की हैलोवीन पार्टी में इब्राहिम अली खान, अहान शेट्टी समेत दिखे कई सितारे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tabu Films, Tabu Roles, Tabu Actress, Tabu Sister Farah Naaz, Farah Naaz Aamir Khan Movies, Farah Naaz Actress, Farah Naaz Films, Farah Naaz Latest News, Farah Naaz Sister, Farah Naaz Tabu, Tabu Latest News, Tabu Upcoming Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com