विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2022

रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन से लेकर आयुष शर्मा तक, ये हैं बॉलीवुड के मोस्ट डिजायरेबल कुल डैड्स

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बच्ची राहा का स्वागत किया और दोनों नए पेरेंट्स बने हैं. इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री नें कई ऐसे लोग भी हैं तो अविवाहित भी पेरेंट्स बने हैं. बॉलीवुड के सबसे डिजायरेबल पिताओं में शामिल ये नाम हमारे दिलों पर राज करते हैं.

रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन से लेकर आयुष शर्मा तक, ये हैं बॉलीवुड के मोस्ट डिजायरेबल कुल डैड्स
ये हैं बॉलीवुड के मोस्ट डिजायरेबल कुल डैड्स
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बच्ची राहा का स्वागत किया और दोनों नए पेरेंट्स बने हैं. इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री नें कई ऐसे लोग भी हैं तो अविवाहित भी पेरेंट्स बने हैं. बॉलीवुड के सबसे डिजायरेबल पिताओं में शामिल ये नाम हमारे दिलों पर राज करते हैं. लिस्ट में हाल ही में रणबीर कपूर के शामिल होने के साथ, यहां इंडस्ट्री के सबसे डिजायरेबल पिताओं पर एक नजर डालते है. इनमें ऋतिक रोशन, आयुष्मान खुराना, शाहीद कपूर, आयुष शर्मा और रणबीर कपूर जैसे नाम शामिल हैं.

ऋतिक रोशन

उम्र को चकमा देते हुए, ऋतिक रोशन उर्फ बॉलीवुड के ग्रीक गॉड, अपने गुड लुक्स और फिट शरीर के कारण सबसे डिजायरेबल पिताओं की सूची में निरंतर रहे हैं. रिदान और रेहान के पिता, ऋतिक रोशन निस्संदेह बॉलीवुड के सबसे आकर्षक पिताओं में से हैं.

शाहीद कपूर

चॉकलेट बॉय के रूप में बॉलीवुड में प्रवेश करने के बाद, शाहिद कपूर ने अपने करियर में अपने व्यक्तित्व के कई पहलुओं को दिखाया है, न केवल अपनी ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के माध्यम से बल्कि, एक लवेबल पति, और झैन और मीशा के लिए  जिम्मेदार पिता की भूमिका निभाकर भी. उद्योग में लगभग दो दशकों के बाद, शाहिद कपूर अभी भी सबसे योग्य अभिनेताओं में से एक हैं और निश्चित रूप से सबसे डिजायरेबल पिताओं में से एक हैं।

आयुष्मान खुराना

उद्योग में फिल्मों के अपने यूनिक और प्रभावशाली विकल्पों के लिए जाने जाने वाले आयुष्मान, अक्सर अपने बच्चों, वरुष्का और विराजवीर, के नियमित अपडेट के साथ अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में शेयर करते रहते हैं. अभिनय कौशल के साथ-साथ आयुष्मान अक्सर अपनी वॉशबोर्ड और टोंड बॉडी के लिए भी सुर्खियां बटोरते हैं, बॉलीवुड के सबसे आकर्षक पिताओं में जगह बनाते हैं.

आयुष शर्मा

इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम युवा पिताओं में से एक, आयुष शर्मा ने समय-समय पर अपने बच्चों, आहिल और आयत, के साथ अपने मनमोहक पोस्ट से इंटरनेट पर धूम मचाई है. दुबले-पतले, गाय नेक्स्ट डोर, लड़के से लेकर, शोबिज के सबसे फिट लोगों में से एक के रूप में अपने उल्लेखनीय शारीरिक परिवर्तन से दर्शकों और आलोचकों को समान रूप से प्रभावित करने के बाद, आयुष शर्मा को बॉलीवुड के सबसे गुड लुकिंग सितारों में से एक माना जाता है, जो उन्हें सबसे डिजायरेबल पिताओं की सूची के लिए एक आदर्श बनाता है.

रणबीर कपूर

एक चॉकलेट बॉय से लेकर सबसे योग्य कुंवारे और अब एक बिंदास पिता तक, रणबीर कपूर ने वर्षों में काफी यात्रा की है. पिता के क्लब में नए शामिल हुए रणबीर कपूर निस्संदेह वर्तमान में बॉलीवुड के सबसे डिजायरेबल पिताओं में से एक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Most Desirable Cool Dad List, Hritik Roshan Son, Shahid Kapoor Son Zain, Ayushman Khurana Son, Ayush Sharma Son, Ranbir Kapoor Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com