अब फिल्म बनाने के लिए महंगे कैमरे और उपकरणों की जरूरत नहीं है. अगर आपको कैमरे की समझ है, और फिल्ममेकिंग की बारीकियों को अच्छे से समझते हैं तो एक फोन ही आपके लिए काफी हो सकता है. अगर यकीन नहीं होता है तो हम आपको कुछ ऐसे फिल्ममेकर्स की फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ अपने कैमरे के जरिये ऐसी फिल्में बना डालीं, जिन्हें दुनिया भर में जमकर सराहा गया. मशहूर फिल्म विक्रमादित्य मोटवाणे तो अपनी अगली फिल्म 2024 को वनप्लस 9 प्रो 5जी पर शूट करने जा रहे हैं. लेकिन भारत ही दुनिया भर के कुछ ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने iPhone पर फिल्में शूट की हैं. आइए जानते हैं इन डायरेक्टर और फिल्मों के बारे में...
फुरसत (2023)
विशाल भारद्वाज ने इश बॉलीवुड स्टाइल म्यूजिकल का निर्देशन किया है. इस 30 मिनट की फिल्म को आईफोन 14 प्रो पर शूट किया गया है. फिल्म में ईशान खट्टा, वामिका गब्बी और सलमान युसूफ खान हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
हाई फ्लाइंग बर्ड (2019)
स्टीवन सोडरबर्ग द्वारा निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा को भी पूरी तरह से फिल्मिक प्रो (FiLMiC Pro) ऐप का उपयोग करके आईफोन 8 पर शूट किया गया था. फिल्म एनबीए लॉकआउट के दौरान खिलाड़ियों, एजेंटों और टीम के मालिकों के बीच खींचतान और ताकत के इस्तेमाल की गहरे से पड़ताल करती है.
अनसेन (2018)
स्टीवन सोडरबर्ग निर्देशित इस साइकोलॉजिक थ्रिलर को फिल्मिक प्रो (FiLMiC Pro) ऐप का उपयोग करके आईफोन 7 प्लस पर शूट किया गया था. फिल्म एक महिला और मेंटल इंस्टीट्यूशन से जुड़ी कुछ घटनाओं को लेकर है.
टैंगरीन (2015)
शॉन बेकर निर्देशित इस फिल्म को पूरी तरह से फिल्मिक प्रो (FiLMiC Pro) ऐप का इस्तेमाल करके तीन आईफोन 5एस पर शूट किया गया था. फिल्म में लॉस एंजिल्स में ट्रांसजेंडर यौनकर्मियों के जीवन को दिखाया गया है और इसको जमकर सराहा भी गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं