विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2023

5 साल की उम्र में मम्मी-पापा के साथ बलिया से आया मुंबई, सीए की तैयारी छोड़ पकड़ी एक्टिंग की राह- फिर बन गया बॉलीवुड गली बॉय

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जैसे उम्दा कलाकार के बीच एक कलाकार अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रहा. न सिर्फ कामयाब रहा बल्कि उसके बाद बड़ी बड़ी फिल्में करने का भी मौका मिला. ये स्टार कोई और नहीं सिद्धांत चतुर्वेदी हैं.

5 साल की उम्र में मम्मी-पापा के साथ बलिया से आया मुंबई, सीए की तैयारी छोड़ पकड़ी एक्टिंग की राह- फिर बन गया बॉलीवुड गली बॉय
सीए बनते बनते, बन गए एक्टर, अब जाने जाते हैं गली बॉय के नाम से
नई दिल्ली:

जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय की बात करें तो रणवीर सिंह की याद आती है. लेकिन ये बात भी उतनी ही सच है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जैसे उम्दा कलाकार के बीच एक कलाकार अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रहा. न सिर्फ कामयाब रहा बल्कि उसके बाद बड़ी बड़ी फिल्में करने का भी मौका मिला. ये स्टार कोई और नहीं सिद्धांत चतुर्वेदी हैं. जो एमसी शेर के किरदार में फिल्म गली बॉय में नजर आए. जिसके बाद देशभर में उनकी खास पहचान बन गई. इस फिल्म के बाद ये तो साबित हो गया कि फिल्मी पर्दे पर सिद्धांत चतुर्वेदी लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगे. लेकिन ये सिल्वर स्क्रीन कभी सिद्धांत चतुर्वेदी की असल मंजिल नहीं थी. वो तो अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहते थे.

सीए बनते बनते, बन गए एक्टर

उत्तर प्रदेश के बलिया से पांच साल की उम्र में मुंबई आए सिद्धांत चतुर्वेदी अपने भीतर छुपे इस हुनर से खुद सिद्धांत चतुर्वेदी पहले अनजान थे. वो अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सीए बनना चाहते थे. हालांकि उन्हें एक्टिंग में दिलचस्पी थी. लेकिन एक शौक के तौर पर. स्कूल कॉलेज के बाद उन्होंने सीए की एग्जाम की तैयारी की और एग्जाम क्लियर भी कर लिया. इस बीच वो स्टेज पर एक्टिंग करते रहते थे. अचानक उन्हें ये एहसास हुआ कि उनका सीए की आर्टिकलशिप में मन नहीं लग रहा है. जिसके बाद उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया.

ऐसे बदली जिंदगी

ब्रेक के बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया और 2016 में वेबसीरीज लाइफ सही है में काम किया. इसके बाद उन्हें इनसाइड एज मिली. लेकिन इन दोनों से वो पहचान नहीं मिली जो सिद्धांत चतुर्वेदी को कोई ठोस फैसला लेने में मददगार साबित हो. किस्मत से उन्हें जोया अख्तर की गली बॉय में रोल मिला. और उसके बाद सिद्धांत चतुर्वेदी को ये क्लीयर हो गया कि एक्टिंग ही उनका सही करियर है. इसके बाद वो बंटी और बबली 2 में दिखे और गहराइयां में भी नजर आए.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी में "वी गेम"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddhant Chaturvedi, Actor Siddhant Chaturvedi, Siddhant Chaturvedi Movies, Gully Boy Actor Siddhant Chaturvedi, Gully Boy MC Sher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com