विज्ञापन

The Paradise Advance Booking: द पैराडाइज की बॉक्स ऑफिस पर हाई डिमांड, बिके 3 लाख टिकट, हनुमान, अखंडा 2 और किंगडम को छोड़ा पीछे

The Paradise Advance Booking: बुक माई शो पर 3 लाख टिकट पार साउथ सुपरस्टार नानी की आने वाली फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा रही है.

The Paradise Advance Booking: द पैराडाइज की बॉक्स ऑफिस पर हाई डिमांड, बिके 3 लाख टिकट, हनुमान, अखंडा 2 और किंगडम को छोड़ा पीछे
The Paradise Advance Booking: द पैराडाइज की बॉक्स ऑफिस पर हाई डिमांड
NDTV

The Paradise Advance Booking: साउथ के सुपरस्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' इन दिनों सुर्खियों में हैं. यह फिल्म इस गुरुवार को सिनेमाघरों दस्तक देने वाली है. ऐसे में फिल्म को एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिसपॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं 'द पैराडाइज' ने एडवांस बुकिंग में ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है. बुक माई शो पर 3 लाख टिकट पार साउथ सुपरस्टार नानी की आने वाली फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा रही है. 

बिके 3 लाख टिकट

'द पैराडाइज' की एडवांस बुकिंग को लेकर लगातार नए आंकड़े सामने आ रहे हैं. अब बुक माई शो पर फिल्म ने 3 लाख टिकटों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म ने कुछ चर्चित तेलुगु फिल्मों की अंतिम बुक माई शो प्री-सेल्स को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें अखंडा 2, हनुमान और किंगडम जैसी फिल्में शामिल हैं.

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

रिलीज से पहले तेजी से बिक रहे टिकट 'द पैराडाइज' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. फिल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और रिलीज से पहले ही इसकी टिकट बिक्री तेजी पकड़ चुकी है. सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की पहले चार दिनों की एडवांस बुकिंग में अच्छी रकम जमा हो चुकी है. सिर्फ फर्स्ट डे के लिए ही बड़ी संख्या में टिकट बिक चुके हैं.

आठ भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

'द पैराडाइज' की एडवांस बुकिंग में हैदराबाद सबसे आगे दिखाई दे रहा है. इसके बाद बेंगलुरु और विशाखापत्तनम जैसे शहरों में भी टिकटों की अच्छी बिक्री देखने को मिल रही है. इससे पता चलता है कि तेलुगु बेल्ट में फिल्म को लेकर खासा उत्साह है.'द पैराडाइज' में नानी के साथ राघव जुयाल, कयादु लोहार, मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, संपूर्णेश बाबू और ईश्वरी राव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है. यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: लता-महेंद्र की आवाज और हसरत जयपुरी के बोल, 1970 का वो रोमांटिक गाना जो Gen-Z के दादा-दादी का रहा है फेवरेट, एक बार सुनते ही चढ़ जाता है जुबान पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nani, Nani 2026 Movie, The Paradise, The Paradise  first Look, The Paradise  release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com