अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से पहले इस फिल्म को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था. जिसके कारण फिल्म 'द केरल स्टोरी' काफी सुर्खियों में रह चुकी है. इस फिल्म में अदा शर्मा के साथ योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी जैसे अभिनेत्रियों भी मुख्य भूमिका में हैं. अब फिल्म 'द केरल स्टोरी' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने अपने पहले दिन भारत में लगभग 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं. बताया जा है कि यह पूरा आंकड़ा सुबह और दोपहर के शो को मिलाकर है. कुछ लोग 'द केरल स्टोरी' का तुलना पिछले साल आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से कर रहे हैं. ऐसे में अदा शर्मा की फिल्म ने अपने पहले दिन की कमाई में 'द कश्मीर फाइल्स' को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 3.55 करोड़ रुपये था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' आने वाले कुछ दिनों में अच्छी कमाई कर सकती है. आपको बता दें कि यह फिल्म केरल की तीन महिलाओं की एक घटना पर आधारित हैं जो कथित तौर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं. बीते दिनों फिल्म 'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं. ट्रेलर देखने के बाद एक समुदाय विशेष ने अदा शर्मा की इस फिल्म पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. इतना ही नहीं फिल्म 'द केरल स्टोरी' को रिलीज से रोकने के लिए जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से सुप्रीम कोर्ट ने याचिका भी दायर की गई थी. हालांकि कोर्ट ने इस पूरे मामले में दखल देने से इनकार किया था. वहीं शुक्रवार को कर्नाटक में अपनी चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'द केरल स्टोरी' का जिक्र किया है.
'द नाइट मैनेजर' के स्टार अनिल कपूर, आदित्य और शोभिता एक इवेंट में हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं