विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2017

ट्रेक पर लौट रहा है 'द कपिल शर्मा शो', फिर आया टॉप 5 में, कीकू ने कहा शुक्रिया

अपने साथी सुनील ग्रोवर से हुए विवाद और सुनील के शो छोड़ देने के बाद वे नकारात्मक रूप से सुर्खियों में रहे. इन सब विवादों को असर शो पर भी पड़ा. इनके चलते शो की रेटिंग्स गिर गई थी.

ट्रेक पर लौट रहा है 'द कपिल शर्मा शो', फिर आया टॉप 5 में, कीकू ने कहा शुक्रिया
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का बुरा वक्त खत्म हुआ लगता है. अपने साथी सुनील ग्रोवर से हुए विवाद और सुनील के शो छोड़ देने के बाद वे नकारात्मक रूप से सुर्खियों में रहे. इन सब विवादों को असर शो पर भी पड़ा. इनके चलते शो की रेटिंग्स गिर गई थी. खबरें थीं कि कपिल का शो सुनील की झोली में जा सकता है या इसी चैनल पर सुनील का शो आ सकता है. लेकिन इस शो को पसंद करने वालों के लिए राहत की बात यह है कि अब यह शो एक बार फिर से टीवी के टॉप पांच शोज की लिस्ट में आ गया है.

शो में ही दिखने वाले और इस पूरे विवाद के बीच कपिल के साथ खड़े रहने वाले कीकू शारदा ने अपने ट्विटर पर इस बात को साझा करते हुए दर्शकों को कहा है. कीकू ने शो की लेटेस्ट रेटिंग का स्क्रिन शॉर्ट ट्वीट किया है और दर्शकों को धन्यवाद कहा है-
 

गौरतलब है कि सुनील इस शो में डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी का रोल अदा करते थे. सुनील के शो सु‍नील के जाने के बाद शो की टीआरपी काफी नीचे चली गई थी. कपिल ने भी खूब कोश‍िश की कि सुनील को वापस लाया जा सके, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. सुनील पाल, एहसान कुरैशी और राजू श्रीवास्तव जैसे कलाकारों को शो पर बुलाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Shows, Kapil Sharma, Kapil Sharma Controversy, Kapil Sharma Injured, The Kapil Sharma Show Guests, Back In Top 5, Kiku Sharda, Latest TV Ratings, Sunil Grover, Kapil Sharma Sunil Grover, Sunil Grover Ali Asgar, Sunil Grover Gutthi, Sunil Grover Kapil Sharma, Sunil Grover Kapil Sharma Controversy, Sunil Grover Kapil Sharma Fight, Sunil Grover New Show, Sunil Grover Quits Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com