विज्ञापन

माधुरी दीक्षित की वो हिट फिल्म, जिसके एक सीन के लिए पूरी रात नवंबर की ठंड में पानी में किया था शूट

Delhi: मुझे दिव्या भारती से बिल्कुल भी डर नहीं था. उससे पहले मैंने सीमा विश्वास के साथ काम किया था और मैंने बैंडिट क्वीन में जिस तरीके से सीन किए थे, वो भी काफी असहज थे. मैंने और सीमा विश्वास  ने पहले थिएटर साथ में किया है. लेकिन जब बैंडिट क्वीन के जो सीन शूट हो रहे थे, उसमें उनके साथ परफॉर्म करना मेरे लिए आसान था

माधुरी दीक्षित की वो हिट फिल्म, जिसके एक सीन के लिए पूरी रात नवंबर की ठंड में पानी में किया था शूट
Govind Namdev

बॉलीवुड एक्टर गोविंद नामदेव (Govind Namdev) आज के समय काफी जाने-माने अभिनेता हैं. 1954 में मध्य प्रदेश के सागर में हुआ था. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले नेशनल स्कूल आफ ड्रामा से एक्टिंग की शिक्षा ली, जो साल 1992 से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नजर आए. उनकी प्रमुख फिल्मों की बात करें तो बैंडिट क्वीन, सरफरोश, कुछ कुछ होता है, सिंघम रिटर्न और प्रेम ग्रंथ जैसे फिल्मों के नाम शामिल हैं. लेकिन उनको असली पहचान प्रेम ग्रंथ में निभाए गए नेगेटिव किरदार से मिली थी. जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था. 

एक्टर गोविंदा एनडीटीवी से बात करते हुए प्रेम ग्रंथ का वो खतरनाक रेप सीन की शूटिंग के बारे में बात की और बताया कि माधुरी दीक्षित के साथ उनकी कैसी बांडिंग थी.

 माधुरी से डर लगता था

गोविंद नामदेव ने खुलासा किया कि शुरुआत में वह माधुरी दीक्षित के साथ काम करने में थोड़े असहज और झिझक महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मैंने 'शोला और शबनम' में दिव्या भारती के साथ काम किया था. उस वक्त दिव्या इंडस्ट्री में नई थीं, इसलिए उनके साथ काम करना आसान था और मुझे कोई डर नहीं था. वहीं 'बैंडिट क्वीन' के दौरान सीमा विश्वास के साथ भी असहज सीन थे, लेकिन हम दोनों पहले थिएटर कर चुके थे और एक-दूसरे को जानते थे. उनकी मदद से सब आसान हो गया और 'बैंडिट क्वीन' मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट बनी.

कड़कड़ाती ठंड में पूरी रात हौज के पानी में शूट हुआ था सीन 

एक्टर ने आगे बताया कि प्रेम ग्रंथ में माधुरी दीक्षित के साथ मेरा सीन पुणे के पास शूट किया गया. जब सीन शूट हो रहा था. उस समय नवंबर की कड़ाके की ठंड पड़ रही थी.  सीन में जो पानी की हौज दिखाई गई है, उसमें गर्म पानी भरा गया था.  वह सीन शूट करना हमारे लिए काफी मुश्किल था. उनकी मेहनत को देखकर मैं उनसे काफी प्रभावित हुआ. क्योंकि रात में इतनी ठंड में पानी के अंदर उन्होंने शूट किया है. उनकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म को देखकर मैं उनका मुरीद हो गया.

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी 'प्रेम ग्रंथ

बता दें, फिल्म प्रेम ग्रंथ में माधुरी दीक्षित के साथ ऋषि कपूर और अनुपम खेर नजर आए थे. फिल्म में गोविंद नामदेव ने नेगेटिव रोल किया था. यह फिल्म 1996 में थिएटर में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म किया था.  दर्शक आज भी इसके गाने सुनना पसंद करते हैं. 

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की लगी लॉटरी, साइन की 1200 करोड़ की डील, एक के बाद एक आएंगी 12 फिल्में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Govind Namdev
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com