विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2020

तारा सुतारिया व्हाइट आउटफिट में Beach पर यूं घूमती आईं नजर, सोशल मीडिया पर खूब Viral हो रही है Photo

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं, जिसमें वह व्हाइट बिकिनी में बीच पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं.

तारा सुतारिया व्हाइट आउटफिट में Beach पर यूं घूमती आईं नजर, सोशल मीडिया पर खूब Viral हो रही है Photo
तारा सुतारिया (Tara Sutaria) बीच पर पोज देती आईं नजर
  • तारा सुतारिया व्हाइट आउटफिट में बीच पर पोज देती आईं नजर
  • फोटो में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज
  • तारा सुतारिया की तस्वीरें खूब हो रही हैं वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने अपने काम के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी लोगों का खूब दिल जीता है. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. तारा सुतारिया अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं, जिसमें वह व्हाइट बिकिनी में बीच पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो को तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 4 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. इसके साथ ही फैंस तारा सुतारिया के फोटो पर तारीफें करते भी नहीं थक रहे हैं.

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की इस फोटो में उनका अंदाज और स्टाइल देखने लायक है. फोटो में तारा सुतारिया व्हाइट आउटफिट में बीच पर टहलती हुई दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने लिखा, "जब आप पैरों में बादल के साथ गलियों में डांस करें." एक्ट्रेस की इस फोटो को लेकर जहां कुछ यूजर्स ने 'ब्यूटीफुल' और 'पसंदीदा एक्ट्रेस' जैसे कमेंट्स किये तो वहीं कुछ यूजर्स ने हार्ट इमोजी शेयर कर अपने रिएक्शन दिये. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब तारा सुतारिया ने अपने स्टाइल से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो.

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'मरजावां' में नजर आई थीं. इस फिल्म में तारा सुतारिया ने सिद्धार्थ शुक्ला और रितेश देशमुख के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. तारा ने यूं तो चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डिजनी स्टार से जुड़े कई सीरियल में काम किया है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के जरिए डेब्यू किया था. इस फिल्म में वह अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दी थीं. तारा सुतारिया जल्द ही रोमांटिक एक्शन फिल्म तड़प में भी नजर आने वाली हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tara Sutaria, Tara Sutaria Photo, Tara Sutaria Roaming On Beach, Tara Sutaria Beach Photo, Tara Sutaria Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com