विज्ञापन

टॉक्सिक के 120 करोड़ डील पर दिल राजू का करारा जवाब, कहा- फेक बता रहे हैं तो बैंक स्टेटमेंट दिखा दूंगा

तेलुगु फिल्म 'टॉक्सिक' के 120 करोड़ के थिएट्रिकल राइट्स डील को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मशहूर डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू ने खुलकर जवाब दिया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बड़ी डील को फर्जी बता रहे थे.

टॉक्सिक के 120 करोड़ डील पर दिल राजू का करारा जवाब, कहा- फेक बता रहे हैं तो बैंक स्टेटमेंट दिखा दूंगा
सोशल मीडिया पर कुछ लोग टॉक्सिक के 120 करोड़ के डील को बता रहे थे फर्जी

तेलुगु फिल्म 'टॉक्सिक' के 120 करोड़ के थिएट्रिकल राइट्स डील को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मशहूर डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू ने खुलकर जवाब दिया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बड़ी डील को फर्जी बता रहे थे. अब दिल राजू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. एक प्रेस मीट के दौरान दिल राजू ने साफ कहा, “जो लोग कह रहे हैं कि 120 करोड़ की डील फेक है, पेमेंट ट्रांसफर होते ही मैं बैंक स्टेटमेंट दिखा दूंगा.” उनके इस बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है.

सोशल मीडिया पर उठने लगे थे सवाल 

टॉक्सिक फिल्म के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थिएट्रिकल राइट्स 120 करोड़ में बिकने की खबर सामने आई थी. इतनी बड़ी रकम को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे थे. कुछ यूजर्स का कहना था कि यह आंकड़ा बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है. दिल राजू के बयान से साफ है कि वह इन अफवाहों से परेशान हैं और सही समय आने पर सबूत देने को तैयार हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि डील पूरी तरह असली है और भुगतान की प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा मालिनी के नए घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, शेयर की फोटो, लोगों की दीवार पर टिक गई नजर

फिल्म टॉक्सिक को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और अब इस विवाद ने इसे और सुर्खियों में ला दिया है. इंडस्ट्री में 120 करोड़ जैसी बड़ी डील को लेकर बहस तेज हो गई है. अब सभी की नजर इस पर है कि पेमेंट ट्रांसफर होने के बाद क्या दिल राजू वाकई बैंक स्टेटमेंट सार्वजनिक करेंगे. फिलहाल, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dil Raju, Toxic Movie, Toxic Movie Deal, Dil Raju News, Yash, Tara Sutaria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com