विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2021

तंजानिया के भाई-बहन ने नोरा फतेही के सॉन्ग 'कुसु-कुसु' पर किया जोरदार डांस, देख जहरा खान का यूं आया रिएक्शन...

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हालिया रिलीज सॉन्ग 'कुसु-कुसु' इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है. अब इस सॉन्ग पर तंजानिया के भाई-बहन की एक जोड़ी ने जबरदस्त डांस किया है, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

तंजानिया के भाई-बहन ने नोरा फतेही के सॉन्ग 'कुसु-कुसु' पर किया जोरदार डांस, देख जहरा खान का यूं आया रिएक्शन...
तंजानिया के भाई-बहन का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अलग अंदाज और लुक्स के लिए पहचानी जाती हैं. उनके सॉन्ग इतने जबरदस्त होते हैं कि सभी के जबान पर सिर्फ वही सॉन्ग होते हैं. इसी बीच हालही में नोरा का 'Kusu Kusu' सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसने इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है. वहीं इंटरनेट पर एक एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तंजानिया के भाई-बहन इसी लोकप्रिय सॉन्ग पर जबरदस्त करते नजर आ रहे हैं. 'सत्यमेव जयते-2' फिल्म के सॉन्ग 'कुसु-कुसु' पर डांस करने वाले इस भाई-बहन के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

इस वीडियो को किली-पॉल द्वारा इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बही-बहन लिप्सिंग करते हुए मजे से डांस कर रहे हैं. ये शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है. इस तंजानिया के भाई-बहन की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है. ये जोड़ी अकसर अपने डांस वीडियो शेयर करते नजर आते हैं. 

वहीं यूजर्स भी इस वीडियो को देख जमकर कमेंट कर रहे हैं. ये वीडियो केवल 17 घंटे पहले ही शेयर किया गया है और इतने काम समय में इसे 32 हजार से ज्यादा लाइक्स और कमेंट मिल चुके हैं. इसी के साथ जहरा एस खान ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'ओएमजी, आप लोगों को मेरे गाने पर डांस करते हुए देखकर अच्छा लगा आप दोनों कमाल के हैं'.

लेखक के बारे में
img
प्रणीता सुतार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Bollywood, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Song, Kusu Kusu Song, Tanzanian Siblings Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com