विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2018

तनुश्री दत्ता ने दी नाना पाटेकर को धमकी, मुझे कानूनी नोटिस भेजकर देखें फिर पता चलेगा कि...

Tanushree Dutta-Nana Patekar Controversy: तनुश्री दत्ता ने बयान दिया, "नाना पाटेकर के वकील के दावे के विपरीत, मुझे अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है. इसलिए 'ब्लफमास्टर' गोगो को यहां से अपने खेल को आगे बढ़ाने की जरूरत है."

तनुश्री दत्ता ने दी नाना पाटेकर को धमकी, मुझे कानूनी नोटिस भेजकर देखें फिर पता चलेगा कि...
नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप
  • तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए आरोप
  • साल 2008 में 'होर्न ओके प्लीज' के सेट पर हुई थी बद्सलूकी
  • नाना का कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला : तनुश्री दत्ता
नई दिल्ली: 'आशिक बनाया आपने' फेम एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने 10 साल पुराने यौन उत्पीड़न के मामले में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर Nana Patekar पर पिछले हफ्ते कई आरोप लगाए. तनुश्री दत्ता का आरोप है कि साल 2008 में आई फिल्म 'होर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी. इन आरोपों को लेकर जहां तनुश्री दत्ता के साथ कई सेलेब्स समर्थन में खड़े हो रहे हैं तो वहीं नाना पाटेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं. लेकिन तनुश्री का कहना है कि अब तक उन्हें कोई भी नोटिस नहीं मिला है. उन्होंने कहा, "मुझे चुप रखने के लिए खोखली धमकी देने के बजाए मुझे कानूनी नोटिस भेज कर देखें, फिर आपको पता चलेगा कि मैं उस पर क्या करती हूं."

तनुश्री दत्ता पर 10 साल पहले ऐसे हुआ था हमला, कोई कार पर कूदा तो किसी ने निकाली टायर की हवा- देखें Video​

नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद उनकी तरफ से कानूनी नोटिस भेजे जाने की धमकी के बीच तनुश्री दत्ता ने कहा है कि ना ही उन्हें अभिनेता के वकील की तरफ से कोई कानूनी नोटिस मिला है और ना ही वह उनसे डरी हुई हैं. तनुश्री ने बयान दिया, "मेरे पास मेरे हितों की रक्षा के लिए वकीलों की एक टीम है. नाना के वकील के दावे के विपरीत, मुझे अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है. इसलिए 'ब्लफमास्टर' गोगो को यहां से अपने खेल को आगे बढ़ाने की जरूरत है."

Video: तनुश्री दत्ता पर भड़कीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, कहा- मरते दम तक नाना पाटेकर का समर्थन करूंगी...

इस हफ्ते की शुरुआत में तनुश्री ने मीडिया के सामने आकर पाटेकर पर उन्हें साल 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया था. आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में उन्होंने सेट पर नाना के 'दुव्यर्वहार' के बारे में फिर से बताया था. उन्होंने कहा था, "उन्होंने मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के कार्यकर्ताओं को मेरी कार को क्षतिग्रस्त करने के लिए बुलाया था. वह हरकुछ के पीछे थे और उनका समर्थन कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कर रहे थे."

नाना पाटेकर के बाद तनुश्री दत्ता का एक और बड़ा खुलासा, कहा- डायरेक्टर ने बोला 'कपड़े उतारकर नाचो'

इन आरोपों के बाद, पाटेकर के वकील ने कहा था कि वह उनको कानूनी नोटिस भेजेंगे. तनुश्री ने कहा कि कोई भी उन्हें सच्चाई बोलने से रोक नहीं सकता और 'कानूनी नोटिस की धमकी' उन्हें डरा नहीं सकती.

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर मामले पर सोनम कपूर आईं आगे, लिखा- मुझे तनुश्री की बात पर भरोसा है...

उन्होंने कहा, "मौजूदा परिदृश्य दिखाता है कि कैसे जब एक पीड़िता बोलती है तो नैतिक रूप से भ्रष्ट वकील थोड़ा नाम कमाने के लिए लगातार उत्पीड़न करने वाले और अपराधियों के बचाव में सामने आ जाते हैं. गवाह सामने आ जाने और सभी सबूत मेरे पक्ष में होने के बावजूद, मुझे नाना के सहयोगी द्वारा धमकी दी जा रही है."

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद से अमिताभ बच्चन ने पल्ला झाड़ा, जानें 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के आमिर खान का रिएक्शन...

तनुश्री ने कहा, "यह हमारे देश के अनगिनत लाखों लोगों की कहानी है, जो न्याय का अभी भी इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें कई कानूनी पेचों में घसीटा जाता है." तनुश्री ने भारतीय न्याय प्रणाली से आग्रह किया कि नाना और उसके वकील को हिरासत में ले और पूछताछ करें. उन्होंने एक बयान में कहा, "वकील और उसके मुव्विकल दोनों से पूछताछ की जानी चाहिए. मैं बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया से विनम्र आग्रह करती हूं कि उनके खिलाफ कार्रवाई करे और ऐसे तमाम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे जो कानून के नाम पर ऐसे लोगों की मदद करते हैं."

'आशिक बनाया आपने' फेम एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए आरोप, बोलीं- मेरे साथ बदसलूकी हुई...

बता दें, साल 2004 में 'मिस इंडिया' का टाइटल जीता. वाली तनुश्री ने 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने 'ढोल', 'गुड बॉय बेड बॉय', 'स्पीड' जैसी फिल्मों में काम किया. आखिरी बार एक्ट्रेस साल 2010 में फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आई थीं.

VIDEO: तनुश्री दत्ता से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट: भाषा और IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanushree Dutta, Nana Patekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com