विज्ञापन

एक साल तक 'जन नेता' में किया काम, मगर रिलीज के बाद कट गए सीन, फूट-फूटकर रोने लगी ये एक्ट्रेस

'जन नेता' की एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि उनका फिल्म में सीन कट गया है. इतना ही नहीं सीन कटने पर एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं.

एक साल तक 'जन नेता' में किया काम, मगर रिलीज के बाद कट गए सीन, फूट-फूटकर रोने लगी ये एक्ट्रेस
थलपति विजय की 'जन नेता' में कटे सीन तो फूट-फूटकर रोने लगी ये एक्ट्रेस
NDTV

एक्टर विजय की फिल्म 'जन नेता' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. उनके अलावा फिल्म में कई कलाकारों में अच्छा काम किया है. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद 'जन नेता' की एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि उनका फिल्म में सीन कट गया है. इतना ही नहीं सीन कटने पर एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं. इस एक्ट्रेस का नाम आनंदी अजय है. आनंदी अजय ने एक दिल तोड़ने वाला वीडियो इंस्टाग्राम शेयर किया है, जिसमें वह विजय की फिल्म 'जन नेता' से अपना सीन हटाए जाने के बाद रोती हुई दिख रही हैं. 

ये भी पढ़ें; 25 जुलाई को रिलीज हुई वो फिल्म जिसकी वजह से शोले के गब्बर नहीं बन पाए थे डैनी, 1.25 करोड़ में कमा ले गई थी 5 करोड़

एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

आंखों में आंसू लिए, एक्ट्रेस तमिल में कहती हैं कि वह इस फिल्म पर एक साल से काम कर रही थीं. वह विजय के साथ काम करने को लेकर उत्साहित थीं, लेकिन इस बात से दुखी हैं कि उनका सीन हटा दिया गया. आनंदी अजय को इस बात का भी अफसोस है कि उन्हें विजय के साथ काम करने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि कहा जा रहा है कि यह उनकी आखिरी फिल्म है. सोशल मीडिया पर आनंदी अजय का यह इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं. 

आनंदी अजय कौन हैं?

आनंदी को कार्तिगई पेंगल, यमुना, काना कानुम कलंगल और कल्लिक्कट्टू पल्लीकुडम जैसे टीवी शो में एक्टिंग करने के लिए जाना जाता है. वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय डांसर और योग टीचर हैं. उन्होंने रियलिटी शो डांस जोड़ी डांस 3.0 में अपने डांस का टैलेंट का प्रदर्शन किया. जोड़ी नंबर 1 सीजन 6 और 7 और मानदा मयिलाडा सीजन 7.

जन नेता कलेक्शन

वहीं बात करें फिल्म 'जन नेता' की तो ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 13,067 शो में कुल 41.00 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 48.27 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 41.00 करोड़ रुपये हो गया है. विदेशों में फिल्म ने कुल 30.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 78.27 करोड़ रुपये हो गया है. ओपनिंग-डे की कमाई में हिंदी का योगदान 1.75 करोड़ रहा. सबसे ज्यादा योगदान तमिल वर्जन का रहा, जिसने 36.50 करोड़ रुपये कमाए. तेलुगु वर्जन ने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anandhi Ajay, Jana Nayagan, Thalapthy Vijay, Vijay, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com