विज्ञापन

25 जुलाई को रिलीज हुई वो फिल्म जिसकी वजह से शोले के गब्बर नहीं बन पाए थे डैनी, 1.25 करोड़ में कमा ले गई थी 5 करोड़

पहले डाकू गब्बर सिंह के रोल के लिए अमजद खान पहली शोले के मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. पहले यह ऑफर एक्टर डैनी डेन्जोंगपा को मिला था.

25 जुलाई को रिलीज हुई वो फिल्म जिसकी वजह से शोले के गब्बर नहीं बन पाए थे डैनी, 1.25 करोड़ में कमा ले गई थी 5 करोड़
इस फिल्म के लिए डैनी ने रिजेक्ट की शोले
NDTV

शोले हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. यह एक ऐसी कल्ट फिल्म है, जिसे हर पीढ़ी के लोग पसंद करते हैं. शोले साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उस साल की यह सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. पर्दे पर जय-वीरू के अलावा जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं, वह डाकू गब्बर सिंह था. शोले में गब्बर सिंह का रोल दिवंगत एक्टर अमजद खान ने किया है. उनका यह रोल हिंदी सिनेमा का कल्ट रोल है. जिसने अमजद खान को बड़ा एक्टर बनाने में मदद की.

ये भी पढ़ें; ना CID, ना क्राइम पेट्रोल, सबसे पहले दूरदर्शन पर आता था ये जासूसी शो,बंदर था शो इसका असली हीरो

इस फिल्म ने लिए छोड़ा गब्बर का रोल

पहले डाकू गब्बर सिंह के रोल के लिए अमजद खान पहली शोले के मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. पहले यह ऑफर एक्टर डैनी डेन्जोंगपा को मिला था. फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी चाहते थे कि डैनी फिल्म में गब्बर सिंह बने. वह इस रोल को लेकर उनके पास गए. लेकिन डैनी उन दिनों फिरोज खान की फिल्म धर्मात्मा कर रहे थे. इस फिल्म के लिए उन्हें अफगानिस्तान जाना था. जिसके चलते उनके पास शोले के लिए डेट्स नहीं थीं और उन्होंने गब्बर सिंह का रोल ठुकरा दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

धर्मात्मा के बारे में 

बात करें फिल्म धर्मात्मा की तो यह फिल्म 25 जुलाई, 1975 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में  फिरोज खान, हेमा मालिनी, रेखा, डैनी डेन्जोंगपा और प्रेमनाथ जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे. धर्मात्मा में साल 1975 की बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म का बजट करीब 1.25 करोड़ रुपये था और फिल्म ने सिनेमाघरों में 5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म ने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों को जीता था. इसके बाद फिल्म शोले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sholay, Dharmatma, Dharmatma 1975, Danny Denzongpa, Amjad Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com