विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

Viral Video: जैकलीन फर्नांडिस की इस बात से Irritate हुए तैमूर अली खान, छीनने लगे मोबाइल

वीडियों में जैकलीन तैमूर को खिलाते हुए कह रही हैं ये प्यारा-सा बेबी कौन है, ये प्यार बेबी कौन है? जैसे ही जैकलीन तीसरी बार यही बात पूछती हैं तो तैमूर उनके हाथ से फोन छीनने की कोशिश करता है.

Viral Video: जैकलीन फर्नांडिस की इस बात से Irritate हुए तैमूर अली खान, छीनने लगे मोबाइल
एयरपोर्ट पर दिखे करीना-सैफ, तैमूर और जैकलीन.
  • तैमूर के पहले जन्मदिन के लिए पटौदी रवाना हुए सैफ-करीना
  • जैकलीन ने साझा किया तैमूर का क्यूट वीडियो
  • जैकलीन ने पूछा- ये प्यार बेबी कौन है? तैमूर छीनने लगे मोबाइल
मुंबई: बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड्स में शामिल तैमूर अली खान आगामी 20 दिसंबर को 1 साल के होने जा रहे हैं. तैमूर के पहले बर्थडे को खास बनाने के लिए करीना कपूर और सैफ अली खान कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन इसे मीडिया की नजरों से दूर रखा जाएगा. तैमूर का बर्थडे मुंबई में नहीं बल्कि पटौदी पैलेस में सेलिब्रेट होगा, इसमें कपूर और खान परिवार के करीबी शामिल होंगे. पार्टी के लिए शनिवार को करीना-सैफ दिल्ली के लिए रवाना हुए. इनके साथ एयरपोर्ट पर तैमूर भी मौजूद रहे, जो अपने पिता की गोद में बैठे मीडिया के कैमरों में कैद हुए. मुंबई एयरपोर्ट पर तैमूर की मुलाकात, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से हुई, इसका एक बेहद क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसमें तैमूर एक्ट्रेस का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं. 

रानी मुखर्जी की बेटी के जन्मदिन में छाए रहे करीना कपूर और करण जौहर के Star Kids, देखें Inside Photos
 
saif taimur ndtv

जैकलीन ने इंस्टा स्टोरी पर तैमूर का एक बेहद क्यूट वीडियो साझा किया हैं, जिसमें वह उनसे बात करते हुए उनका वीडियो बना रही हैं. तैमूर इसमें अपनी बोटल से पानी पी रहे हैं, लेकिन जब तैमूर कैमरा देख थोड़ा इरीटेट हो जाते हैं तो वह जैकलीन का मोबाइन छीनने की कोशिश में लग जाते हैं.

सैफ अली खान ने बेटे को दिया ऐसा गिफ्ट, कीमत जानकर आप कहेंगे OMG!
 

वीडियों में जैकलीन तैमूर को खिलाते हुए कह रही हैं ये प्यारा-सा बेबी कौन है, ये प्यार बेबी कौन है? जैसे ही जैकलीन तीसरी बार यही बात पूछती हैं तो तैमूर उनके हाथ से फोन छीनने की कोशिश करता है.

देखें एयरपोर्ट पर मम्मी-पापा के साथ तैमूर की फोटो.
saif kareena taimur ndtv
saif kareena taimur ndtv
saif kareena taimur ndtv

तौबा तौबा.. इतना महंगा है करीना कपूर का बेटा तैमूर कि डगमगा गया प्रोड्यूसर का बजट

बता दें, तैमूर का पहला जन्मदिन पटौदी पैलेस में मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. सैफ और करीना भी सेलिब्रेशन के लिए पटौदी हाउस पहुंच चुके हैं. खबरों की मानें तो तैमूर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान अपने बेटे अबराम और करण जौहर अपनी दोनों जुड़वां बच्चे यश और रूही के साथ शामिल हो सकते हैं. मालूम हो कि सैफ अली खान का पटौदी पैलेस हरियाणा के गुड़गांव में पटौदी नाम की जगह पर स्थि‍त है.

VIDEO: करीना कपूर से खास बातचीत ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Jacqueline Fernandez
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com