विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2024

'तारे जमीं पर' के एक्टर दर्शील सफारी ने शेयर की आमिर खान की ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर धमकाने लगे लोग!

तारें जमीं पर में एक्टर दर्शील सफारी ने अपने को स्टार आमिर खान के कुछ अनदेखे लुक की तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

'तारे जमीं पर' के एक्टर दर्शील सफारी ने शेयर की आमिर खान की ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर धमकाने लगे लोग!
दर्शील सफारी ने आमिर खान के नए लुक की तस्वीरें की शेयर
नई दिल्ली:

तारें जमीं पर में ईशान की भूमिका निभाने वाले दर्शील सफारी इन दिनों सोशल मीडिया पर आमिर खान के साथ शेयर की गई तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच एक्टर ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट की 3 ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस ने कभी देखा है. इन तस्वीरों देखकर फैंस जहां खुश हैं और इसे अपकमिंग फिल्म बता रहे हैं तो कई लोग उन्हें धमकी देते हुए दिख रहे हैं कि अगर यह कोई विज्ञापन हुआ तो वह उन्हें अनफॉलो कर देंगे. हालांकि फैंस दोनों के इस नए प्रॉजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं. 

दर्शील सफारी ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें पहली तस्वीर में आमिर खान एस्ट्रॉनॉट लुक में नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में लंबे बाल और हाथ में मशाल में लिए नजर आ रहे हैं. जबकि तीसरी फोटो में उन्हें एस्ट्रॉनॉट लुक में नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, यह आमिर का मल्टीवर्स है, और हम सब इसमें रह रहे हैं. बस 3 दिन बचे हैं. 

इस पोस्ट को शेयर करते ही लोगों ने कमेंट की भरमार कर दी है. एक यूजर ने लिखा, यार मूवी होनी चाहिए कोई एड ना हो. दूसरे यूजर ने लिखा, अगर यह कोई बेकार का एड हुआ तो मैं बहुत रोउंगा. तीसरे यूजर ने लिखा, यह फिल्म रॉक करेगी. चौथे यूजर ने लिखा, इंतजार रहेगा. पांचवे यूजर ने लिखा, यह निश्चित रूप से एक विज्ञापन है क्योंकि अगर यह फिल्म होती तो आमिर खान प्रोडक्शन इसे भी पोस्ट करता. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Taare Zameen Par, Darsheel Safary, Aamir Khan New Look, Aamir Khan Latest Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com