तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अपने सिनेमाई सफर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की थी और हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में 12 साल पूरे किए हैं. ‘नाम शबाना' में सिर्फ 7 मिनट के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाली टैलेंटेड एक्ट्रेस ने उसके बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी दमदार परफॉर्मेंस से अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया. ‘रश्मि रॉकेट' में अपनी एथलेटिक बॉडी से सभी को हैरान कर देने से लेकर उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म शाबाश मिथु में बेहतरीन क्रिकेट तकनीक तक, उन्हें स्क्रीन पर शानदार पपरफॉर्मेंसेस के लिए पहचाना जाता है.

‘थप्पड़' और ‘सांड़ की आंख' में उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें अवार्ड्स दिलाए, वहीं मनमर्जियां में 'रूमी' की भूमिका के लिए भी उन्हें बहुत प्यार मिला. इस भरोसेमंद एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दुनिया भर में लाखों फैंस बनाए हैं. तापसी के पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की एक्साइटिंग लिस्ट है. जिसमें अनुराग कश्यप की ‘दोबारा' व ‘वो लड़की है कहां' और राजकुमार हिरानी की ‘डंकी' जिसमें उनके अपोजिट शाहरुख खान हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ, तापसी कई लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही हैं. तापसी ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस 'आउटसाइडर्स फिल्म्स' लॉन्च किया है और इसके बैनर तले 'ब्लर' और 'धक धक' जैसी फिल्में बना रही हैं. वह न सिर्फ सबसे अधिक मांग वाली एक्ट्रेसेस में से हैं, बल्कि वह टॉप ब्रांड्स की भी फेवरेट हैं. वह अलग-अलग कैटेगरीज में 12 से अधिक ब्रांड्स से जुड़ी हुई हैं. बिना किसी गॉडफादर के दिल्ली की इस लड़की ने अपने लिए एक मजबूत आधार बनाया है और हर सभी का दिल जीत रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं