जीजा साली की मीठी नोकझोंक अक्सर शादी ब्याह में देखने को मिलती है. वहीं यह इस पल को खास बना देता है. लेकिन क्या आप उस 42 साल पुराने हरियाणवी गाने के बारे में जानते हैं, जो आजकल शादी ब्याह में डीजे पर सुनने को मिल जाता है. वहीं लड़कियां अपने जीजाजी को चिढ़ाती हुईं नजर आती हैं. गाने को जूता चुराई रस्म में खूब इस्तेमाल किया जाता है. खास बात यह है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में 80 के दशक में खूब पसंद किया गया था. वहीं हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्से में इस फिल्म को देखने के लिए लाइने लगी थीं.
जीजा साली की नोकझोंक पर बना पॉपुलर
हम बात कर रहे हैं 1984 में रिलीज हुई चंद्रावल हरियाणवी फिल्म के गाने जीजा तू काला मैं गोरी घणी की. यह गाना आजकल सोशल मीडिया से लेकर शादियों में खूब सुनने को मिल जाता है. गाने को दिलराज कौर और विजय मजूमदार ने गाया था. जबकि कुछ में सविता साथी का भी नाम है. गाने को संगीत जेपी कौशिक ने तैयार किया था. जबकि देवी शंकर प्रभाकर ने बोल लिखे थे. यह गाना फिल्म में जीजा साली के मजेदार नोकझोंक पर फिल्माया गया था. इसमें साली जीजा को चिढ़ाते हुए कहती है 'तू काला है, मैं गोरी घणी हूं, फोटो खिंचवा लें दोनों जणे'. गाने की धुन और बोल इतने खास थे कि संगीत और लोक गीतों में हमेशा के लिए बस गया.
ये भी पढ़ें- धुरंधर के बाद नई स्पाई फिल्म का आया टीजर, खुफिया एजेंसी अधिकारी बनीं प्रीति जिंटा, ये दो एक्टर देश के लिए बने स्पाई
हरियाणा सिनेमा की सबसे सफल फिल्म बनीं चंद्रवाल
1984 में रिलीज हुई चंद्रावल हरियाणवी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म मानी जाती है. इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे. वहीं हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्से में सबसे ज्यादा कमाई की थी. इसने शोले और बॉबी जैसी फिल्मों से ज्यादा कमाई की थी. जबकि फरीदाबाद के गगन सिनेमा में सिल्वर जुबली मनाई थी. इस फिल्म को देखने के लिए दूर दूर से लोग ट्रैक्टर और ट्रॉली में थियेटर पहुंचते थे. वहीं इस फिल्म से कई लोकगीत पॉपुलर हुए.
2024 में फिर आया ये गाना
1984 में आए इस गाने की पॉपुलैरिटी इस बात से लगाई जा सकती है कि कई रिमिक्स वर्जन बने. वहीं राजस्थानी और अन्य क्षेत्रिय भाषाओं में इसे लोकगीत के रुप में इस्तेमाल किया गया. वहीं सारेगामा ने 2024 में जीजा तू काला मैं गोरी घणी का नया ट्रैप और मॉर्डर्न वर्जन निकाला, जिसे डी शार्क ने तैयार किया. यह भी यूट्यूब पर काफी पॉपुलर है.
ये भी पढ़ें- जेलर 2 का पहला गाना रिलीज, जेलर में तमन्ना के कावाला के बाद इस एक्ट्रेस संग धमाल मचाते दिखे थलाइवा रजनीकांत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं