कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को सांसद के तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया गया है. वह केरल के वायनाड से सांसद थे. लेकिन शुक्रवार को संसद के निचले सदन लोकसभा की सदस्यता से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने गुरुवार को ही साल 2019 के आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी करार देकर दो साल जेल की सजा सुनाई है, जिसको ध्यान में रखते हुए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है. संसद के इस फैसला पर कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दल अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इतना ही नहीं फिल्मी सितारों ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है. अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने पर केंद्र सरकार पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'वे तथाकथित 'पप्पू' से कितने डरे हुए हैं! राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता, विश्वसनीयता और कद पर अंकुश लगाने के लिए कानून का घोर दुरुपयोग किया गया है और 2024 लोकसभा के लिए स्पष्ट मजबूत रणनीति है, राहुल गांधी अब चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. मेरा अनुमान है कि राहुल गांधी इससे बाहर आएंगे और उनका कद और बड़ा होगा.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
That's how scared they are of so-called ‘Pappu' ! Blatant misuse of law to ensure that @RahulGandhi ‘s growing popularity, credibility & stature are curbed and clear strong-arm tactics for 2024 Lok Sabha that RG now cannot contest.. My guess is RG will come out of this taller ✊🏽 https://t.co/GEsLrgQuOC
— Swara Bhasker (@ReallySwara) March 24, 2023
सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि राहुल गांधी की सांसद के तौर अयोग्य घोषित करने के लिए आर्टिकल 102(1)(e) का सहारा लिया गया है. गौरतलब है कि मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी. हालांकि, कोर्ट ने उनको तत्काल जमानत भी दे दी. साथ ही उन्हें ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन की मोहलत देते हुए उनकी सजा को निलंबित कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं