विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2021

स्वरा भास्कर ने कृषि कानून वापस लेने पर सिर पर गिलास रखकर किया डांस, फैन ने कहा- गिरा तो फिल्म नहीं देखूंगा

स्वरा भास्कर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने सिर पर गिलास रखकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं.

स्वरा भास्कर ने कृषि कानून वापस लेने पर सिर पर गिलास रखकर किया डांस, फैन ने कहा- गिरा तो फिल्म नहीं देखूंगा
स्वरा भास्कर का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. स्वरा को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है. स्वरा कुछ भी पोस्ट क्यों न डालें, उसे लेकर बहस होना लाजमी है. स्वरा भास्कर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने सिर पर गिलास रखकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वरा अपने सिर पर पानी का गिलास रखकर दोनों हाथ को नीचे किए डांस कर रही हैं. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘पार्टी ट्रिक: मुझे यह अपने पिता से मिला है. 19 नवंबर जब पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लिया. सेलिब्रेशन तो बनता है'. इस वीडियो को स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर अब तक हजारों की संख्या में लाइक्स व कमेंट्स आ गए हैं. सेलेब से लेकर फैन्स तक उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मैम चाहो तो खुद गिर जाना लेकिन गिलास नहीं गिरना चाहिए'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘किसान मजदूर एकता जिंदाबाद'. एक और ने चुटकी लेते हुए लिखा है, ‘मैम अगर गिलास गिरा तो आपकी अगली आने वाली फिल्म नहीं देखूंगा'. इस तरह से स्वरा की पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

ये भी देखें: Kartik Aaryan का कुछ ऐसा रहा स्ट्रगल, अब एक्शन भी करेंगे कार्तिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhasker, Swara Bhasker Video, Swara Bhasker Latest Video, Swara Bhasker Dance Video, Swara Bhasker On Farm Laws Repealed, Swara Bhasker Instagram, Swara Bhasker Post On Farm Laws
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com