विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2020

स्वरा भास्कर के को-एक्टर को ट्विटर यूजर ने बताया, 'RSS का आतंकी', तो एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

सिद्धार्थ यादव (Siddharth Yadav) के विवादित ट्वीट पर आया स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का रिएक्शन, कही ये बात.

स्वरा भास्कर के को-एक्टर को ट्विटर यूजर ने बताया, 'RSS का आतंकी', तो एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का ट्वीट हुआ वायरल
  • स्वरा भास्कर का ट्वीट हुआ वायरल
  • 'रसभरी' के को-एक्टर पर लगा यह आरोप
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार वो अपने एक वेबसीरीज को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'रसभरी' (Rashbhari) को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया गया है. 'रसभरी' को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है. दरअसल, हाल ही में जब एक ट्विटर यूजर ने 'रसभरी' में स्वरा भास्कर के साथ काम चुके एक्टर सिद्धार्थ यादव पर मुसलमानों पर निशाना साधने का आरोप लगाया, तो इस पर स्वरा भास्कर ने भी यूजर को करारा जवाब दिया. 

दरअसल, शख्स ने सिद्धार्थ यादव (Siddharth Yadav) के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "डियर स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) तस्वीर में खड़ा ये 'सिद्धार्थ यादव' आपकी सीरीज 'रसभरी' में आपके साथ काम किया है. ये सिद्धार्थ RSS का आतंकी निजामुद्दीन में रह रहे मुसलमानों का नरसंहार करने की बात कर रहा है, मुसलमानों को कोरोना जिहादी कह रहा है. आपको कोई ऐतराज नही हुआ इसके साथ काम करने में?"

इस पर स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने जवाब देते हुए लिखा, "रसभरी 2019 में शूट हुई थी. ट्वीट का डेट देखें. एक शूट में कई कलाकार होते हैं जो छोटे बड़े रोल करते हैं! हर इंसान जो सीन में भीड़ में हो या सेल्फी खिंचाए उनके ट्वीट तो चेक नहीं किए जा सकते और बायकॉट से बेहतर है ऐसे भटके हुए लोगों को कंविन्स करना कि नफरत गलत है." स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhasker, Swara Bhasker Twitter, Swara Bhasker Tweet Viral, Swara Bhasker On Siddharth Yadav Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com