विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2021

स्वरा भास्कर ने रिहाना को बताया 'टुकड़े टुकड़े गैंग' की इंटरनेशनल मेंबर, बोलीं- बहन...

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने रिहाना को टुकड़े-टुकड़े गैंग का इंटरनेशनल सदस्य बताया है.

स्वरा भास्कर ने रिहाना को बताया 'टुकड़े टुकड़े गैंग' की इंटरनेशनल मेंबर, बोलीं- बहन...
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने रिहाना को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य
  • स्वरा भास्कर ने रिहाना को लेकर किया ट्वीट
  • रिहाना को स्वरा भास्कर ने बताया टुकड़े टुकड़े गैंग का सदस्य
  • स्वरा भास्कर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

किसानों (Farmers) के मुद्दे पर ट्वीट के बाद अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) काफी सुर्खियों में हैं. अपने एक ट्वीट के बाद उन्होंने भारत में लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में रिहाना को लेकर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने रिहाना को टुकड़े-टुकड़े गैंग का इंटरनेशनल सदस्य बताया है. इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो भी पोस्ट की है, जो उन्होंने रिहाना को डेडिकेट की है. स्वरा भास्कर का रिहाना को लेकर किया गया यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही यूजर इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने अपने ट्वीट में लिखा, "शूटिंग का दिन, यह तस्वीर मैं टुकड़े-टुकड़े गैंग की हाल ही में बनी अंतरराषट्रीय सदस्य रिहाना (Rihanna) को डेडिकेट करती हूं. बहन रिहाना..." स्वरा भास्कर द्वारा साझा की गई फोटो शूटिंग के सेट से जुड़ी है. इसमें एक कप रखा हुआ है, जिसपर लिखा है 'वर्क वर्क वर्क...' वहीं, बाकी लोग फोटो में सेट को तैयार करते हुए और वहां काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि पॉप सिंगर रिहाना ने किसानों को लेकर ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, "हम इनके बारे में बातें क्यों नहीं कर रहे हैं." 

रिहाना (Rihanna) के बाद मिया खलीफा, अमांडा सर्नी और ग्रेटा थनबर्ग जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी किसानों के मुद्दे को लेकर ट्वीट किया था. वहीं, स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जानी जाती हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करते हुए नजर आती हैं. कई बार स्वरा भास्कर अपने ट्वीट्स को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं, लेकिन वह ट्रोल्स का भी मुंह तोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhasker, Rihanna, Swara Bhasker Calls Rihanna Tukde Tukde Gang Member, Swara Bhasker Calls Behen Rihanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com