विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2022

स्वरा भास्कर ने रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा को लेकर ट्विटर पर की अपील, पढ़ें क्या कहा एक्ट्रेस ने

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का आज से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई हैं. काफी समय से आमिर खान और अक्षय कुमार फिल्मों के प्रमोशन में जुटे हुए थे. दोनों की फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी राय दे रहे हैं.

स्वरा भास्कर ने रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा को लेकर ट्विटर पर की अपील, पढ़ें क्या कहा एक्ट्रेस ने
स्वरा ने कहा सपरिवार देखे अक्षय और आमिर की फिल्म
नई दिल्ली:

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का आज से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई हैं. काफी समय से आमिर खान और अक्षय कुमार फिल्मों के प्रमोशन में जुटे हुए थे. अब दोनों की फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी राय दे रहे हैं. कुछ यूजर्स इन्हें बायकॉट कर रहे हैं तो कुछ सपोर्ट कर रहे हैं. इसी दौरान एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है. स्वरा ने दोनों फिल्मों का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म देखें. दरअसल, स्वरा भास्कर ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' को लेकर ट्वीट किया और लिखा, ‘फिल्म का मजा तो बड़े पर्दे पर होता है. व्हाट्सएप अफवाहें छोड़ें, सपरिवार फिल्म बड़े पर्दे पर देखें. 

'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' 11 अगस्त से थिएटर में रिलीज हो चुकी हैं. उनके इस पोस्ट पर यूजर्स के काफी कमेंट आए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आप जाएं और देखें साथ ही ट्वीट करने और फिल्म देखने के डबल पैसे देना', तो दूसरे ने लिखा, 'जो लोग इन फिल्मों को देखने भी वाले थे, वो भी अब तुम्हारा ट्वीट पढ़कर वहीं देखेंगे.' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'हम तो यूट्यूब पर भी न देखे', तो दूसरे ने लिखा, 'खुद की फिल्में तो कोई नहीं देखता ये ज्ञान बांटने चली हैं.' 

बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है. ‘फॉरेस्ट गंप' 1994 में आई थी, जिसमें टॉम हैंक्स लीड रोल में थे. अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित ‘लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान, करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह लीड रोल में हैं. आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘रक्षाबंधन' में अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत, सहेजमीन कौर और सीमा पाहवा शामिल हैं. इस फिल्म में वह अक्षय कुमार एक ऐसे भाई के रोल में हैं, जिसकी चार बहनें हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhaskar Actress, Swara Bhaskar Tweet, Laal Singh Chaddha, Laal Singh Chaddha Cast, Laal Singh Chaddha Budget, Raksha Bandhan, Raksha Bandhan 2022, Raksha Bandhan 2022 Cast, Aamir Khan Films, Akshay Kumar Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com